हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bengaluru Crime News: देवर ने की थी भाभी की हत्या, रेलवे स्टेशन पर ड्रम में मिली महिला की लाश

विज्ञापन

Bengaluru Crime News: बेंगलुरु के एसएमवीटी रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक के ड्रम में मिली महिला के लाश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि महिला के देवर ने अपने 7 साथियों के साथ मिलकर अपनी भाभी की हत्या की थी। इस बारे में जीआरपी सुपरिटेंडेंट एसके सौम्यलता ने पुष्टि की है।

एसके सौम्यलता ने बताया कि आरोपियों में शामिल नवाब महिला का देवर था। वह अपने भाई से महिला की शादी से नाराज था, इसलिए उनसे वारदात को अंजाम दिया। सौम्यलता ने बताया कि आरोपी नवाब ने 7 अन्य लोगों के साथ मिलकर महिला को मार डाला था।

जीआरपी सुपरिटेंडेंट ने बताया कि शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने महिला के हाथ पैर तोड़े और उसे ड्रम के अंदर रख दिया और उसे सील कर दिया। सौम्यलता ने बताया कि ड्रम में लाश को फिट करने और सील करने के बाद चार आरोपी ड्रम को लेकर स्टेशन पहुंचे और वहां छोड़ दिया था।

विज्ञापन

बता दें कि बेंगलुरु के एसएमवीटी रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात प्लास्टिक के ड्रम में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला था। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और जांच पड़ताल में जुट गई थी। पुलिस ने बताया था कि सीसीटीवी फुटेज में तीन लोग ड्रम लाते दिख रहे हैं। इसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola