बेंगलुरु का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कपल को एक शख्स पार्क में परेशान करता हुआ देखा जा सकता है। उसका कहना है कि लड़की मुस्लिम है और उसके साथ घूमने आया लड़का हिंदू है। इसके साथ ही वह व्यक्ति लड़की और लड़के का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है और लड़की से हिजाब उतारने के लिए कह रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल को पार्क में देखने के बाद वह व्यक्ति वीडियो रिकॉर्ड करते हुए उनके पास गया और उन पर भड़क गया। कहासुनी के बाद वह लड़की का हिजाब उतारने पर आमादा हो गया, जबकि लड़का और लड़की दोनों उससे जाने देने की अपील करते रहे।
मुस्लिम लड़की को कैसे कर रहा डेट?
वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स बार-बार लड़की का नाम पूछ रहा है और हिजाब हटाने के लिए दबाव बना रहा है। इस दौरान वह इस्लाम की दुहाई देकर लड़की को फटकार भी लगाता है। वह लड़के से यह भी सवाल करता है कि वह एक मुस्लिम लड़की को कैसे डेट कर सकता है? इसके अलावा वह लड़की से कहता है कि वह ‘मुस्लिम पोशाक’ यानी बुर्का उतार दे और बिना बुर्का पहने डेट पर जाए।
यहां देखें वीडियो
जब पीड़ित युवक ने फोन पर किसी से बात करने की कोशिश की, तो आरोपी शख्स ने उन्हें धमकी दी कि उसके कई साथी आने वाले हैं, और फिर वे उन्हें “सबक सिखाएंगे।” लड़की और लड़का जब वहां से जाने की कोशिश करते हैं, तो वह उन्हें रोकता है और कहता है कि कुछ ही देर में उसके कई लोग वहां पहुंचने वाले हैं।
यह भी पढ़ें : शराब के ठेकों पर बिक रही रवींद्रनाथ टैगोर की कविता वाली बोतलें, इस संगठन ने की निंदा, दी चेतावनी
वीडियो बेंगलुरु के किस इलाके का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया है और वीडियो साझा करने वाले व्यक्ति से इसकी जानकारी मांगी है ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। फिलहाल, मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
संबंधित खबरें
'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
27 mins agoCJP प्रोटेस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 20 से ज्यादा FIR
54 mins agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
2 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
3 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
5 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
15 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
15 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines