हिंदू लड़के के साथ थी मुस्लिम लड़की, गुस्से में लाल होकर पहुंचा शख्स और फिर... एक्शन में पुलिस

बेंगलुरु के एक पार्क में मुस्लिम लड़की और हिंदू लड़के को एक शख्स ने धर्म के नाम पर परेशान किया। लड़की से हिजाब उतारने की मांग की गई और वीडियो भी बनाया गया। मामला वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई है।

Bengaluru Police (3)

बेंगलुरु का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कपल को एक शख्स पार्क में परेशान करता हुआ देखा जा सकता है। उसका कहना है कि लड़की मुस्लिम है और उसके साथ घूमने आया लड़का हिंदू है। इसके साथ ही वह व्यक्ति लड़की और लड़के का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है और लड़की से हिजाब उतारने के लिए कह रहा है।

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल को पार्क में देखने के बाद वह व्यक्ति वीडियो रिकॉर्ड करते हुए उनके पास गया और उन पर भड़क गया। कहासुनी के बाद वह लड़की का हिजाब उतारने पर आमादा हो गया, जबकि लड़का और लड़की दोनों उससे जाने देने की अपील करते रहे।

विज्ञापन

मुस्लिम लड़की को कैसे कर रहा डेट?

वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स बार-बार लड़की का नाम पूछ रहा है और हिजाब हटाने के लिए दबाव बना रहा है। इस दौरान वह इस्लाम की दुहाई देकर लड़की को फटकार भी लगाता है। वह लड़के से यह भी सवाल करता है कि वह एक मुस्लिम लड़की को कैसे डेट कर सकता है? इसके अलावा वह लड़की से कहता है कि वह ‘मुस्लिम पोशाक’ यानी बुर्का उतार दे और बिना बुर्का पहने डेट पर जाए।

यहां देखें वीडियो


जब पीड़ित युवक ने फोन पर किसी से बात करने की कोशिश की, तो आरोपी शख्स ने उन्हें धमकी दी कि उसके कई साथी आने वाले हैं, और फिर वे उन्हें “सबक सिखाएंगे।” लड़की और लड़का जब वहां से जाने की कोशिश करते हैं, तो वह उन्हें रोकता है और कहता है कि कुछ ही देर में उसके कई लोग वहां पहुंचने वाले हैं।

विज्ञापन

वीडियो बेंगलुरु के किस इलाके का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया है और वीडियो साझा करने वाले व्यक्ति से इसकी जानकारी मांगी है ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। फिलहाल, मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ