Karnataka Congress: कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गोमूत्र और डिटॉल से से विधानसभा का ‘शुद्धिकरण’ किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भष्टाचारयुक्त भाजपा सरकार के जाने के बाद ये करना जरूरी था। बता दें कि इसी साल जनवरी में डीके शिवकुमार ने भाजपा सरकार पर हमला बोला था और कहा था कि उनकी सरकार आएगी तब विधानसभा का शुद्धिकरण किया जाएगा।
और पढ़िए – सिद्धारमैया सरकार की आलोचना करने वाली पोस्ट को टीचर ने किया शेयर, कुछ मिनट बाद ही सस्पेंड
कांग्रेस की भारी जीत और सिद्धारमैया के कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विधानसभा पहुंचे और शुद्धिकरण में जुट गए। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार ने काफी भ्रष्टाचार किया था। जनता चाहती थी कि प्रशासन और शासन शुद्ध और भ्रष्टाचार मुक्त हो। सिद्धारमैया की सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।
विधानसभा चुनाव से पहले शिवकुमार ने क्या कहा था?
विधानसभा चुनावों से पहले जनवरी के आखिरी सप्ताह में डीके शिवकुमार ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने उस दौरान कहा था कि जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो सुवर्ण विधान सौदा को गौमूत्र से शुद्ध किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि विधानसभा भवन भाजपा के भ्रष्टाचार से प्रदूषित हो गया है।
बता दें कि 10 मई को सभी 224 सीटों पर एक चरण में हुए चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है। कांग्रेस ने 135 सीटें जीती है। सिद्धारमैया ने दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के अलावा आठ अन्य कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को कर्नाटक में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। पार्टी को अभी 24 अन्य मंत्रियों का चयन करना है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
33 mins agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
54 mins agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 hr agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
3 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
4 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
5 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines