बेंगलुरु से लगभग 12 किलोमीटर दूर रेनुका येल्लम्मा लेआउट मैलसंद्रा में दिनदहाड़े एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यह घटना सीसीटीवी में रिकोर्ड भी हो गई है। शाम करीब 4 बजे जब एक महिला किराने का सामान खरीदने के लिए घर से निकली तो कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। सीसीटीवी में दिख रहा हे कि कुछ लोग महिला का पीछा करने के साथ ही उसे छूने की कोशिश कर रहे थे। इसके साथ वे उससे बात करने की कोशिश में थे, जब महिला ने भागने की कोशिश की तो एक शख्स ने उस महिला को थप्पड़ जड़ दिया।
महिला की कर दी पिटाई
जब महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो इन बदमाशों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि पहले महिला ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों को जवाब देने की कोशिश की। इसके बाद कुछ स्थानीय लोग और महिला एक दोस्त उसे बचाने आया और उसने छेड़छाड़ करने वाले शख्स को पीट दिया।
मसीहा को ही पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के दोस्त को ही गिरफ्तार कर लिया क्योंकि उसने छेड़छाड़ करने वाले शख्स की पिटाई की थी।
महिला की मदद करने वाालों पर किया हमला
घटना के बाद बदमाशों ने महिला के मोहल्ले में आकर उन लोगों पर हमला कर दिया, जिन्होंने उसकी मदद की थी। एक और वीडियो में दिखा कि ये लोग एक रिहायशी इलाके के गेट में घुसने की कोशिश कर रहे थे।
नशे में थे बदमाश
पीड़ित महिला ने मीडिया को बताया कि ‘मैं दुकान जा रही थी, तभी कुछ लोग सड़क पर लड़ रहे थे। उन्होंने मुझे रोका और मेरे साथ गंदी बातें करने लगे। वे नशे में थे और मेरे साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जब कुछ लोग मेरी मदद के लिए आए, तो इन बदमाशों ने उन पर और मुझ पर हमला कर दिया।’ वहीं, पुलिस को शक है कि ये लोग गांजा और पेंट थिनर के नशे में थे।
दोनों ओर से दर्ज हुईं शिकायतें
महिला ने बन्नेरघट्टा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 (महिला के साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी) के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। महिला ने अपने दोस्त को मदद के लिए बुलाया था, जिसने एक बदमाश को पीटा था। इस वजह से दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। पुलिस ने महिला के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का दोस्त जिम ट्रेनर बताया जा रहा है। वहीं, छेड़छाड़ करने वाला मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।
संबंधित खबरें
चुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
27 mins agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
37 mins agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
1 hr agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
1 hr agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
3 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
3 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
3 hrs agoहोर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में 11 भारतीय घायल, MEA ने की निंदा
4 hrs agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
5 hrs agoMSME कंपनियों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, कैबिनेट की बैठक में दो अहम फैसले
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines