Bengaluru Cancer Patient Died Ayushman Yojana : आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य आश्वासन योजना मानी जाती है। इसका उद्देश्य 12 करोड़ से अधिक गरीब और कमजोर परिवारों हर साल 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर प्रदान करना है। अब इसी आयुष्मान योजना की वजह से एक कैंसर मरीज बुजुर्ग ने अपनी जान दे दी है।
क्या है मामला?
गैस्ट्रिक कैंसर से पीड़ित 72 साल के बेंगलुरु निवासी व्यक्ति ने 25 दिसंबर को आत्महत्या कर ली, क्योंकि उन्हें इलाज के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) का लाभ देने से मना कर दिया गया था। पीड़ित एक रिटायर्ड राज्य सरकार कर्मचारी था और कैंसर का पता चलने के 15 दिन बाद उसकी मृत्यु हो गई ।
परिवर के लोगों का कहना है कि बुजुर्ग तब परेशान हो गए जब उन्हें पता चला कि जिस अस्पताल में वह भर्ती है, उसने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना वरिष्ठ नागरिक योजना के तहत 5 लाख रुपये का कवर देने से मना कर दिया है।
यह भी पढ़ें : भड़के हाथी ने 17 लोगों को उठाकर पटका, केरल के उत्सव में जुटी भीड़ में दहशत
अस्पताल ने कहा- नहीं आया सरकार का आदेश
परिवार के सदस्य ने बताया कि हमने AB PM-JAY वरिष्ठ नागरिक कार्ड बनाया था, जिसके तहत उन्हें सालाना 5 लाख रुपये का कवर दिया गया था लेकिन किदवई मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी (KMIO) ने यह कहते हुए लाभ देने से इनकार कर दिया कि राज्य सरकार के आदेश अभी तक नहीं आए हैं। हालांकि, इसने हमें 50% की छूट दी। ”
यह भी पढ़ें : खटमल भगाने को सरकार ने खर्चे डेढ़ करोड़! यूके से सामने आया चौंकाने वाला मामला
वहीं अस्पताल की तरफ से बताया गया कि वरिष्ठ नागरिक योजना अभी तक लागू नहीं हुई है, इस पर आदेश का अभी भी इंतजार है। कर्नाटक सरकार ने पुष्टि की है कि उसने अभी तक इस योजना को लागू नहीं किया है। इस योजना में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को 5 लाख रुपये का मुफ्त बीमा कवरेज प्रदान किया जाता है।
संबंधित खबरें
तमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
43 mins ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
51 mins ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
1 hr agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
2 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
3 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
4 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
4 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
5 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines