Bengaluru Blackmailing Case: अक्सर लोग फोन पर किसी खास से अपना दुख शेयर करते हैं। यह आम बात है। लेकिन क्या दुख बतियाने पर धोखाधड़ी या ठगी हो सकती है? तो जवाब हां है। कर्नाटक की एक महिला से कैब ड्राइवर ने उसकी निजी बातें जानकर उससे 20 लाख रुपए और 60 लाख का सोना वसूल लिया। कैब ड्राइवर ने सबसे पहले महिला की अपने दोस्त के साथ उसकी निजी बातचीत सुनी और उस जानकारी का उपयोग करके उसे पैसे के लिए ब्लैकमेल करने की योजना बनाई। फिलहाल महिला की शिकायत पर बेंगलुरु पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, तीन जवान घायल
कैब में दोस्त से कर रही थी बात
बेंगलुरु पुलिस का कहना है कि ये घटना नवंबर 2022 की है। आरोपी की पहचान बेंगलुरु के हर्साघट्टा के रहने वाले किरण के रुप में हुई है। एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली महिला ने इंदिरानगर से बनासवाड़ी के लिए कैब बुक की। कैब में बैठी तो वह अपने किसी दोस्त से फोन पर बात करने लगी। इस दौरान उसने निजी समस्याओं के बारें में दोस्त को बताया। कैब ड्राइवर उसकी सारी बातें सुन रहा था। महिला का फोन नंबर ड्राइवर के मोबाइल में सेव था। एक दिन उसने दोस्त के भेष में टेक्स्ट मैसेज भेजा। उसने महिला को उसके बचपन का दोस्त बताया। फिर दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।
निजी जानकारी का किया दुरुपयोग
पुलिस ने कहा कि इसके बाद किरण अक्सर उसे अपना दोस्त बताकर फोन करने लगा और वह उससे अपनी समस्याएं साझा करने लगी। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने महिला की जो बातें सुनी थी, उसका दुरुपयोग करने लगा। ब्लैकमेल कर ड्राइवर ने महिला से 20 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। 60 लाख रुपए के गहने भी लिए। लेकिन ब्लैकमेलिंग बंद नहीं की।
Bengaluru Blackmailing Case
शक हुआ तो खंगाला विवरण
पुलिस ने कहा कि महिला को शक हो गया था कि उसके साथ ठगी हो गई है। उसने आरोपी किरण के फोन नंबर की जांच की और उसे अपने बचपन के दोस्त के संपर्क विवरण से मिलाया और महसूस किया कि उसे धोखा दिया गया था।
ड्राइवर ने बदनाम करने की दी धमकी
जब महिला ने किरण से इसका विरोध किया तो उसने कहा कि मैं तुम्हारा दोस्त नहीं हूं और अब अगर तुमने मुझे और पैसे नहीं दिए तो मैं तुम्हारे खिलाफ सारे झूठे आरोप लगा दूंगा और उन्हें मीडिया पर वायरल कर दूंगा।
आरोपी के पास मिले 60 लाख नकद और 960 ग्राम सोना
डीसीपी (पूर्व) भीमा शंकर घुलेद ने कहा कि एक महिला एक अजीब शिकायत लेकर हमारे पास आई। हमने उसके बयान पर कार्रवाई की और कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के सामने पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हमें उसके पास से 960 ग्राम सोना और 60 लाख रुपये नकद मिले।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', एयर फेयर में बढ़ोतरी पर SC की दो टूक; तुरंत सुनवाई नहीं
35 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
45 mins agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
1 hr agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
1 hr agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
1 hr agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines