Bengaluru Airhostess Death: बेंगलुरु में एक बिल्डिंग की चौथी मंजिल की बालकनी से गिरकर एक एयर होस्टेस की मौत हो गई। घटना शुक्रवार-शनिवार की रात की है। इस एयरहोस्टेस का नाम अर्चना धीमान है। पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एयरहोस्टेस अपने बॉयफ्रेंड से मिलने दुबई से बेंगलुरु आई थी। पुलिस ने बताया कि अर्चना अपने बॉयफ्रेंड आदेश के साथ कोरोमंगला इलाके के एक फ्लैट में रहती थी। दोनों की मुलाकात एक कंपनी में काम करने के दौरान हुई थी। तभी से दोनों साथ रहते थे। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच लगातार लड़ाई चल रही थी।
प्रेमी का दावा- पैर फिसलने से हुई अर्चना की मौत
पूछताछ में अर्चना के बॉयफ्रेंड आदेश ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद अर्चना का पैर फिसल गया जिससे वो बालकनी से नीचे गिर गई, हालांकि पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अर्चना की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
पुलिस ने कहा- दोनों के बीच हुई थी मारपीट
इस संबंध में डीसीपी सीके बाबू ने बताया कि सूचना मिली थी कि देर रात दोनों के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद एयर होस्टेस ने अपार्टमेंट से छलांग लगा दी। उन्होंने कहा, “हम अपार्टमेंट और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।”
हिमाचल की रहने वाली थी अर्चना धीमान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्चना धीमान हिमाचल की रहने वाली थी। कंपनी में काम करने के दौरान अर्चना और केरल के रहने वाले आदेश की मुलाकात हुई थी। पहले तो दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया। आदेश बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में ऑर्डर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है।
संबंधित खबरें
'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
6 mins ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
14 mins ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
1 hr agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
1 hr agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पायलट स्मित मच्छार से PM मोदी ने की बात, को-पायलट के हमले में हुए थे घायल
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
4 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
12 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
12 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines