---विज्ञापन---

विंग कमांडर पर हमला मामले में नया मोड़, मारपीट का वीडियो आया सामने, पुलिस बोली- दोनों तरफ से…

बेंगलुरु में एयरफोर्स अधिकारी से मारपीट की गई। अब इस मामले में पुलिस का कहना है कि इस मामले को दोनों तरफ से टाला जा सकता था। आरोपी बाइकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं वीडियो जारी कर एयरफोर्स अधिकारी ने कहा था कि बाइकर ने उनका पीछा किया था और फिर हमला किया था।

बेंगलुरु में एक बाइक सवार युवक द्वारा भारतीय वायुसेना के अधिकारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस हमले में एयरफोर्स के विंग कमांडर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने एक वीडियो जारी कर पूरी घटना का विवरण दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि बाइक सवार ने पहले उनका पीछा किया और फिर कन्नड़ भाषा में बहस करने लगा।

विंग कमांडर ने बताया कि आरोपी ने उनकी पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान वहां भीड़ भी जमा हो गई, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। अधिकारी के मुताबिक, उन्हें पुलिस की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। जब घायल विंग कमांडर का खून से लथपथ चेहरा और बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

---विज्ञापन---

क्या बोली बेंगलुरु पुलिस?

अब इस मामले पर बेंगलुरु ईस्ट के DCP देवराज डी ने बयान जारी कर कहा है, “सुबह करीब 6 बजे एक बाइक सवार और भारतीय वायुसेना अधिकारी के बीच झगड़ा हुआ, जो डीआरडीओ से हवाई अड्डे जा रहे थे। हमने सीसीटीवी फुटेज की जांच की है और यह स्पष्ट है कि यह एक रोड रेज का मामला था, जिसे दोनों पक्षों द्वारा टाला जा सकता था। शिकायत दर्ज कर ली गई है और आरोपी बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

---विज्ञापन---

वहीं इस मारपीट का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरफोर्स अधिकारी आरोपी बाइकर को बुरी तरह पीट रहे हैं। वहां मौजूद लोग बीच बचाव कर रहे हैं लेकिन एयरफोर्स अधिकारी का कहना है कि शख्स ने बहस के बाद पत्थर लेकर मेरी गाड़ी तोड़ने की कोशिश की, जब मैंने उसे रोका तो उसने पत्थर से मुझ पर हमला कर दिया।

यहां देखें मारपीट का सीसीटीवी वीडियो 


एयरफोर्स अधिकारी का कहना है कि इसके बाद मैंने भी बचाव किया और जब उसने मेरी पत्नी पर अभद्र कमेंट किए तो मैं खुद पर काबू नहीं रख पाया। वीडियो जारी कर उन्होंने बताया कि बेंगलुरु में मैं अपनी पत्नी के साथ अकेले रहता हूं और अब सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं। अगर कानून और व्यवस्था हमारी मदद नहीं करती है, तो मैं जवाबी कार्रवाई करूंगा।

First published on: Apr 21, 2025 09:40 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola