हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DRDO का स्टीकर देखकर विंग कमांडर से मारपीट, पत्नी को कहे अपशब्द; कब-कहां हुई घटना?

बेंगलुरु में वायुसेना अधिकारी विंग कमांडर आदित्य बोस और उनकी पत्नी स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता पर बाइक सवार युवक ने हमला किया। डीआरडीओ स्टिकर देखकर की गई गाली-गलौज के बाद मारपीट में विंग कमांडर को सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप है।

विज्ञापन

बेंगलुरु में भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी पर कथित तौर पर हमला किया गया है। इस हमले में विंग कमांडर को गंभीर चोट आई है। वीडियो शेयर कर उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ हवाई अड्डे जा रहे थे। तभी एक बाइक सवार आया और उनकी कार को रोक लिया। इसके बाद कन्नड़ में गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।

विंग कमांडर ने बताया कि जब उन्होंने मेरी कार पर डीआरडीओ का स्टिकर देखा और कहा ‘तुम डीआरडीओ के लोग हो’, और उन्होंने मेरी पत्नी को गाली दी। विंग कमांडर के अनुसार, वो इसे इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए। जैसे ही वह अपनी कार से बाहर निकले, उन पर हमला कर दिया गया। इस हमले में उन्हें सिर में चोट लगी। चोट लगने के बाद खून बहने लगा।

वायु सेना अधिकारी खून से लथपथ

विंग कमांडर ने बताया कि उनकी पत्नी भी वायुसेना में अधिकारी है। चेहरे और गर्दन पर खून से लथपथ वायुसेना अधिकारी ने एक वीडियो बनाकर पूरी घटना बताई है। विंग कमांडर आदित्य बोस, उनकी पत्नी स्क्वाड्रन लीडर मधुमिता बेंगलुरु के डीआरडीओ कॉलोनी से हवाई अड्डे जा रहे थे, तभी उन पर यह हमला हुआ है।

विज्ञापन

लोगों ने भी नहीं की मदद

अधिकारी ने बताया कि मैंने कहा, ‘सेना, वायुसेना और नौसेना के लोगों के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं।’ बवाल होता और लोग वहां एकत्रित हो गए। वायुसेना अधिकारी के अनुसार, चौंकाने वाली बात ये है कि वहां एकत्रित हुए लोगों ने भी गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद उसने एक पत्थर उठाया और कार पर फेंकने लगा, जो मुझे लग गया।

यह भी पढ़ें : पूर्व DGP मामले में पत्नी के चौंकाने वाले खुलासे, क्या पुलिस कर पाएगी यकीन?

विज्ञापन

वायुसेना अधिकारी ने आगे कहा कि “शुक्र है कि मेरी पत्नी वहां मौजूद थी, जिसने मुझे बचाया। इसके बाद हम शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन गए, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला। यह कर्नाटक की स्थिति है, सच्चाई देखकर मुझे यकीन नहीं हुआ।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola