हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'Atul Subhash की 3 गर्लफ्रेंड थीं'; पुलिस पूछताछ में पत्नी निकिता सिंघानिया का चौंकाने वाला दावा

Atul Subhash Suicide Case: अतुल सुभाष सुसाइड केस में नया खुलासा हुआ है। अतुल की पत्नी निकिता ने ही बड़ा दावा किया है। उसकी गर्लफ्रेंड्स के बारे में पुलिस को बताया है। इससे पहले उसने पुलिस को बताया था कि उसने अतुल के खिलाफ दहेज और शारीरिक प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
अतुल और निकिता की शादी का फाइल फोटो।

Atul Subhash Suicide Case Latest Update: बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में एक और सच सामने आया है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष ने 24 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा। 80 मिनट का एक वीडियो बनाया। उसमें अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया, उसके परिवार और एक जज को सुसाइड करने के लिए उकसाने का जिम्मेदान बताा। सभी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और सुसाइड कर ली।

पुलिस ने अतुल सुभाष के पिता पवन कुमार मोदी की शिकायत पर सुसाइड कर केस दर्ज किया। सुसाइड नोट और वीडियो बरामद करके 14 दिसंबर को बेंगलुरु पुलिस ने निकिता, उसकी मां निशा और भाई अनुराग को गिरफ्तार कर लिया। निकिता सिंघानिया पर अतुल सुभाष के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने के लिए 3 करोड़ रुपये और उनके बेटे से मिलने के अधिकार के लिए 30 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। अतुल को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप भी लगा है।

यह भी पढ़ें:कपड़े फाड़े, रॉड से जलाया, प्राइवेट पार्ट में…MP की महिला ने सुनाई ससुरालियों के जुल्मों की दास्तां

विज्ञापन

तीनों गर्लर्फेंड पर खर्च करता था दोनों की सैलरी

वहीं पुलिस पूछताछ में निकिता ने पति अतुल को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। निकिता ने पुलिस को अतुल के दुर्व्यवहार और बेंगलुरु में उसके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के बारे में बताया। निकिता ने दावा किया है कि अतुल की 3 गर्लफ्रेंड थीं और वह अपनी पूरी सैलरी उन पर खर्च करता था। अतुल ने उसकी सैलरी भी जबरन छीन ली थी। उसने अतुल के परिवार पर शादी में खर्च किए गए 50 लाख रुपये के अलावा 10 लाख रुपये दहेज मांगने का भी आरोप लगाया।

निकिता का यह भी दावा किया है कि अतुल ने उसके पिता पर 10 लाख रुपये और देने का दबाव बनाया, जिसे देने में उसके पिता असमर्थ थे, जिसके कारण वह बहुत तनाव में आ गए और उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई। ससुराल वालों ने उसे तलाक की धमकी भी दी थी। अतुल उसके साथ मारपीट करता था। विरोध करते हुए निकिता ने अतुल और उसके परिवार दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसी रवैये के कारण निकिता अलग रहती थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:Atul Subhash का 4 साल का बेटा कहां? पिता की मौत, मां जेल में; दादा बोले- अनहोनी का डर सता रहा

निकिता अतुल से शादी नहीं करना चाहती थी

पुलिस पूछताछ में निकिता ने बताया कि उसकी अतुल से पहली मुलाकात मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी। जल्दी ही उनकी बातचीत फोन कॉल में बदल गई। साल 2019 में उनकी शादी भी हो गई। हालांकि मॉरीशस में अपने हनीमून के दौरान निकिता ने अतुल को बताया कि वह कभी शादी नहीं करना चाहती थी। न ही वह उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन अतुल से शादी करने का दबाव उसके पिता के बीमार पड़ने के बाद आया। शादी के कुछ समय बाद ही निकिता बिहार में अपने परिवार के पास लौट आई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:Atul Subhash को लेकर 3 चौंकाने वाले खुलासे, जानें पुलिस पूछताछ में पत्नी निकिता ने क्या बताया?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola