हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बेंगलुरु: 39 साल की फिजियोथेरेपिस्ट ने कहासुनी के बाद मां की हत्या की, सूटकेस में शव भरकर ले आई थाने

विज्ञापन

Bengaluru Crime: बेंगलुरु में एक 39 वर्षीय फिजियोथेरेपिस्ट ने अपनी मां से लगातार कहासुनी के बाद उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि महिला ने अपनी मां की लाश को एक सूटकेस में भरा और शहर के एक पुलिस स्टेशन ले आई। पुलिस स्टेशन में महिला ने सारी कहानी बयां की और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

आरोपी महिला फिजियोथेरेपिस्ट मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहनेवाली बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वो अपनी मां के साथ बेंगलुरु के एक फ्लैट में रहती थी। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला फिजियोथेरेपिस्ट अपनी मां की लाश को मीको लेआउट क्षेत्र में पुलिस स्टेशन लेकर पहुंची जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

रोजाना झगड़े के कारण हत्या की बात कबूली

पुलिस के मुताबिक, नियमित विवाद के चलते महिला ने अपनी मां की हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला शादीशुदा है। वारदात के दौरान उसका पति घर पर नहीं था। पुलिस के मुताबिक, वारदात के दौरान आरोपी महिला की सास घऱ पर मौजूद थी लेकिन उन्हें कुछ भी पता नहीं चला।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola