West Bengal Crime: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से बंगाल में सियारी पारा हाई है। बीजेपी और टीएमसी लगातार एक-दूसरे को घेर रही है। बंगाल में कानून व्यवस्था को लेकर पहले भी बीजेपी टीएमसी के खिलाफ तानाशाही के आरोप लगाती रही है। अब एक और वीडियो सामने आया है। जिसको लेकर अमित मालवीय ने टीएमसी सरकार को घेरा है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स महिला और पुरुष की निर्दयता से पिटाई कर रहा है। उन्होंने दावा किया है कि ये वीडियो उत्तरी दिनाजनपुर के लक्ष्मीकांतपुर का है। आईटी हेड के सेल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जो लड़का पिटाई कर रहा है, वह तजेमुल है। यह इलाके में जेसीबी के नाम से मशहूर है।
बंगाल में बढ़ रही हिंसा चिंताजनक-मालवीय
वह अपनी इंसाफ सभा के जरिए इलाके में फौरन न्याय देने के लिए प्रसिद्ध माना जाता है। तजेमल के टीएमसी विधायक हमीदुल रहमान के करीबी होने के आरोप मालवीय ने लगाए हैं। मालवीय ने कहा कि टीएमसी शासित बंगाल में सरेआम शरिया अदालतें चल रही हैं। सीएम ममता बनर्जी महिलाओं के लिए अभिशाप हैं। बंगाल में लगता है कि कानून नाम की कोई चीज नहीं है। क्या ममता इस दैत्य के खिलाफ कोई एक्शन लेंगी? क्या वे बचाव करेंगी? जैसे शेख शाहजहां के लिए आगे आई थीं। इससे पहले भी मालवीय सीएम के खिलाफ बंगाल में हिंसा बढ़ाने के आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि बंगाल में जिस हिसाब से हिंसा बढ़ रही है, वह चिंताजनक है। कूचबिहार जिले में भी एक भाजपा महिला वर्कर की निर्वस्त्र कर पिटाई के आरोप लगे थे। शुभेंदु अधिकारी ने भी मामले में ममता सरकार को घेरा था।
बंगाल में विपक्ष के नेता ने कहा था कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए। वहीं, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग को भी पत्र लिखा गया था। अब नए मामले में सीपीआई (एम) के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने भी ममता सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी इस मामले की निंदा की है। स्थानीय टीएमसी विधायक हमीदुर रहमान ने कहा कि वे खुद को आरोपी से अलग करते हैं। टीएमसी के जिला अध्यक्ष कन्यालाल अग्रवाल ने कहा कि इस कपल के रिश्ते को लेकर लोगों में नाराजगी थी। टीएमसी प्रवक्ता शांतनु सेन ने घटना की निंदा करते हुए वाम मोर्चे पर निशाना साधा है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
22 mins agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
59 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
1 hr agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
5 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines