Bengal Violence: हुगली जिले के रिशरा रेलवे स्टेशन पर पथराव की घटना के बाद पूर्वी रेलवे के हावड़ा-बर्धमान मेन लाइन पर कुछ घंटे के लिए ट्रेन सेवा प्रभावित हुईं। पथराव की घटना के बाद सभी स्थानीय और मेल एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को सोमवार और मंगलवार की रात तीन घंटे के लिए निलंबित कर दिया गया था। अब ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं हैं।
ईस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मिरोन ने एएनआई को बताया कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। लाइन पर ट्रेन सेवाएं सोमवार रात करीब 10 बजे से मंगलवार देर रात 1 बजे तक बंद रहीं। इसके चलते कुछ लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से चलीं।
और पढ़िए – आपके काम का है ये VIDEO: बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही महिला को 5 कुत्तों ने दौड़ाया, कार में भिड़ा दी स्कूटी
राज्यपाल ने दार्जिलिंग की यात्रा रद्द की, कोलकाता रवाना
उधऱ, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कल रात हुगली में ताजा हिंसा की सूचना मिलने के बाद दार्जिलिंग में अपने कार्यक्रम में कटौती की और कोलकाता के लिए रवाना हो गए। बता दें कि रविवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान रिशरा में दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद हुगली जिले में दो से तीन अप्रैल तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं और धारा 144 लागू कर दी गई।
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि वह रिशरा जाएंगे जहां हिंसा हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि झड़पें पहले से प्लान्ड थीं और टीएमसी बदमाशों को शरण दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें फोन किया और हावड़ा और रिशरा में हालिया झड़पों के बाद राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर लगाया ये आरोप
इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भाजपा नीत केंद्र पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि केंद्रीय बल राज्य में दंगे भड़काने के लिए आए। टीएमसी प्रमुख ने कहा कि केंद्रीय बल यहां आए, एक पांच सितारा होटल में रुके, दंगे भड़काए, फिर भाजपा के लोगों के साथ बैठक की और लौट गए।
और पढ़िए – Jammu Kashmir: बेटी ने सुसाइड करने से रोका तो पिता ने घोंट दिया गला, पड़ोसी के घर में फेंका शव, पुलिस भी खुलासे पर…
पुरबा मेदिनीपुर में ममता बनर्जी ने लोगों से आगामी पंचायत चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को वोट नहीं देने का भी आग्रह किया। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं आपके लिए सब कुछ करूंगी, लेकिन आपसे अनुरोध है कि पंचायत चुनाव और 2024 के चुनाव में दंगे कराने वाली पार्टी बीजेपी का समर्थन न करें।”
बता दें कि पश्चिम बंगाल 30 मार्च से हिंसा से त्रस्त है क्योंकि रामनवमी समारोह को लेकर समूह आपस में भिड़ गए थे। हिंसा भाजपा और टीएमसी के बीच एक राजनीतिक लड़ाई में बदल गई है, जिसमें दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर उंगली उठा रही हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
21 mins agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
22 mins agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
54 mins ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
1 hr ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
2 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
4 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
4 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
6 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
8 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines