Bengal Teachers Recruitment Scam: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक जीबन कृष्ण साहा को गिरफ्तार किया। साहा पश्चिम बंगाल की बुरवान सीट से विधायक हैं। उन्हें मुर्शिदाबाद जिले के बुरवान स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया।
रविवार शाम को सीबीआई की छापेमारी के दौरान विधायक के घर के बगल के एक तालाब से टीएमसी विधायक का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। एजेंसी ने तालाब से सारा पानी निकालकर फोन को बरामद किया। बता दें कि 14 अप्रैल को सीबीआई ने कथित पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले की चल रही जांच में साहा के परिसरों सहित छह स्थानों पर तलाशी ली थी।
और पढ़िए – जेद्दा-हांगकांग मालवाहक विमान के शीशे में दरार, कोलकाता हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग
तीन जिलों में विधायक के ठिकानों पर ली गई थी तलाशी
सीबीआई की टीमों ने बीरभूम, मुर्शिदाबाद और कोलकाता में साहा के परिसरों की तलाशी ली। कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप लगाया गया था कि अभियुक्तों ने कक्षा 9 और 10 के लिए पहली पश्चिम बंगाल राज्य स्तरीय चयन परीक्षा (एसएलएसटी) 2016 की भर्ती प्रक्रिया में शिक्षकों के रूप में शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का वादा करके उम्मीदवारों से वसूली की।
और पढ़िए – CBI का समन: अरविंद केजरीवाल का मोदी पर बड़ा हमला, कहा- प्रधानमंत्री सिर से लेकर पैर तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं
तलाशी के दौरान, प्राथमिक और उच्च शिक्षकों की भर्ती सहित कई आपत्तिजनक सामग्री और उम्मीदवारों की सूची के साथ उनके खिलाफ उल्लिखित राशि वाले दस्तावेज बरामद किए गए हैं। बता दें कि पार्थ चटर्जी और माणिक भट्टाचार्य के बाद साहा अब तीसरे टीएमसी विधायक हैं जिन्हें मामले की जांच में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
35 mins agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
2 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
4 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
5 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
6 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
6 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
7 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
7 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
8 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines