Bengal Teacher Recruitment Scam: सीबीआई की एक विशेष अदालत ने राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की न्यायिक हिरासत 7 फरवरी तक बढ़ा दी है। उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी की हिरासत भी उसी तारीख तक बढ़ा दी गई थी। बता दें कि मामला पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (WBSSC) भर्ती घोटाले से जुड़ा है।
पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को बिचार भवन में सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष वर्चुअली पेश किया गया। पार्थ चटर्जी और अर्पिता की शिकायत के बाद अदालत ने प्रेसीडेंसी सुधार गृह (अलीपुर जेल) के अधीक्षक को पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।
पिछले साल ईडी ने दर्ज की थी शिकायत
पिछले साल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए विशेष अदालत, कोलकाता के समक्ष पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी सहित आठ आरोपियों के खिलाफ अभियोजन शिकायत दर्ज की थी।
ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, मनी लॉन्ड्रिंग के लिए छह संस्थाओं का इस्तेमाल किया गया था। पार्थ और अर्पिता ने मैसर्स एचाय एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, अनंत टेक्सफैब प्राइवेट लिमिटेड, सिम्बायोसिस मर्चेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, सेंट्री इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड, व्यूमोर हाईराइज प्राइवेट लिमिटेड और एपीए यूटिलिटी सर्विसेज का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया।
अक्टूबर 2022 में 12 लोगों के खिलाफ दायर की गई थी चार्जशीट
अक्टूबर 2022 में, सीबीआई ने WBSSC के माध्यम से सहायक शिक्षकों की कथित अवैध नियुक्ति के संबंध में WBCSSC के पूर्व अध्यक्ष सुबीरेश भट्टाचार्य सहित 12 व्यक्तियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया।
सीबीआई ने अलीपुर के विशेष न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत चार्जशीट में WBSSC के एक पूर्व सहायक सचिव, एक पूर्व सलाहकार, आयोग के दो पूर्व कार्यक्रम अधिकारियों और छह अन्य को भी नामजद किया है।
चार्जशीट में आरोपियों की पहचान शांति प्रसाद सिन्हा, अशोक कुमार साहा, कल्याणमय गांगुली, परना बोस, समरजीत आचार्य, प्रसन्ना कुमार रॉय, प्रदीप सिंह, जनुई दास, मोहम्मद आजाद अली मिर्जा, इमाम मोमिन और रोहित कुमार झा के रूप में हुई है।
संबंधित खबरें
नेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
24 mins agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
2 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
2 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
2 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
3 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
3 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
4 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
6 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
7 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines