हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bengal Teacher Recruitment Scam: TMC नेता शांतनु बनर्जी अरेस्ट, घंटों पूछताछ के बाद ED ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

अमर देव पासवान, कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और गिरफ्तारी की है। ED ने पूछताछ के दौरान हुगली जिले के तृणमूल यूथ कांग्रेस के नेता शांतनु बनर्जी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में शुक्रवार को ED ने शांतनु को पूछताछ के लिए बुलाया था। घंटों पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

ED का आरोप है कि पूछताछ के दौरान शांतनु सहयोग नहीं कर रहे थे और वे सवालों के जवाब घुमा-फिरा कर दे रहे थे, इसलिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। शांतनु बनर्जी को इससे पहले भी ED ने कई बार समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। उस दौरान ED की टीम को शांतनु बनर्जी से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी थीं।

शांतनु के घर से ED को कई कागजात मिले हैं

इसके आलावा शांतनु बनर्जी के घर से ED को परिक्षार्थियों के कई कागजात और दस्तावेज भी हाथ लग चुके हैं। कहा जा रहा है कि ED ने शांतनु के संपत्ति के दस्तावेज भी मांगे थे। इसके आलावा मामले के एक अन्य आरोपी कुंतल घोष के साथ पैसों की हुई लेनदेन के बारे मे भी ED ने जानकारियां मांगी थी।

बताया जा रहा है कि जब कुंतल घोष की गिरफ्तारी हुई थी, तब शांतनु का नाम शिक्षक भर्ती घोटाले में सामने आया था। इसके आलावा इस मामले मे कुंतल के दो अन्य करीबी महिलाओं हेमंती गंगोपाध्याय व सोमा चक्रवर्ती के नाम भी सामने आए हैं। ED सोमा चक्रवर्ती से पूछताछ भी कर चुकी है। ED सूत्रों की अगर माने तो शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में और भी कई नामों के खुलासे हो सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें