अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की खुशी में बंगाल में निकली शोभायात्रा को पुलिस ने रोका, 20 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

Bengal Police stopped celebration of Ram temple: आसनसोल दुर्गापुर पुलिस ने शोभायात्रा को पहले तो रोकने का प्रयास किया, जब यात्रा नहीं रुकी तो, उन्होंने अपना बल प्रयोग किया और उसमें शामिल कर्मियों को घसीट-घसीट कर पुलिस बैन में भरकर थाने ले गई।

Bengal Police stopped celebration of Ram temple

अमर देव पासवान, आसनसोल: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रही राम मंदिर की खुशी में रविवार को पश्चिम बंगाल के आसनसोल में स्थित आश्रम मोड़ से सनातनी सेना के बैनर तले एक विशाल सोभा यात्रा का आयोजन हुआ था, जिस शोभायात्रा में भाजपा नेता और कर्मी भी शामिल हुए थे। वहीं, पुलिस ने शोभायात्रा को रोकने के लिए जगह-जगह बैरीकेटिंग कर रखी थी, साथ में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती भी की गई थी। इस बीच जैसे ही शोभायात्रा जय श्री राम के नारे के बीच आगे बढ़ी तो, आसनसोल दुर्गापुर पुलिस ने शोभायात्रा को पहले तो रोकने का प्रयास किया, जब यात्रा नहीं रुकी तो, उन्होंने अपना बल प्रयोग किया और उसमें शामिल कर्मियों को घसीट-घसीट कर पुलिस बैन में भरकर थाने ले गई, जहां उन्हें हिरासत में रखा गया है।

विज्ञापन

Whtasapp Channel Logo Template (3)

विज्ञापन

बीजेपी नेताओं ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन

इस दौरान पुलिस ने भाजपा के राज्य स्तरीय नेता जितेंद्र तिवारी की पार्षद पत्नी सहित दो दर्जन से ज्यादा महिला और पुरुष कर्मियों को अपने हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति के यह शोभायात्रा निकली थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शामिल कर्मियों को हिरासत में लिया है। वहीं, पुलिस की कार्रवाई के बाद भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ आसनसोल साऊथ थाना का घेराव कर दिया है और उनके कार्रवाई के खिलाफ थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया, जिसके बाद सबको छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

यात्रा को अपराध मानकर हो रही कार्रवाई

इस मामले को लेकर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि यहां हत्याएं हो रही हैं, अपराध हो रहे, चोरी-डकैती लूट हो रही है, उस समय पुलिस सोई रहती है और आज राम मंदिर बनने की खुशी में निकली शोभायात्रा को रोकने के लिए पुलिस की भारी टीम उतर गई और इस यात्रा को अपराध मानकर उन पर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ