Bengal Dancer Dies In Road Accident: पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले से शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां नशे में धुत छेड़खानी कर रहे युवकों से बचने की कोशिश में 27 साल की महिला दुर्घटना का शिकार हो गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक अन्य वाहन में सवार कुछ युवक पेशे से इवेंट मैनेजर सह डांसर महिला की कार का पीछा कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चंद्रनगर निवासी सुचंद्रा चट्टोपाध्याय के रूप में हुई है। वाहन में सवार 4 अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
आरोपी युवक फरार
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक अभी भी फरार हैं, हालांकि हमने उनकी गाड़ी जब्त कर ली है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कार के ड्राइवर राजेदेव शर्मा द्वारा पुलिस और मीडियाकर्मियों को दिए गए बयान के अनुसार, चट्टोपाध्याय अपने कुछ साथियों के साथ एक समारोह के लिए रविवार देर रात चंदननगर से बिहार के गया के लिए निकली थीं। इसी दौरान तड़के करीब 3 बजे पानागढ़ में यह हादसा हुआ।
आरोपियों ने पेट्रोल पंप से शुरू किया था पीछा
ड्राइवर ने बताया कि हम पूर्वी बर्दवान जिले के बुदबुद (Budbud) में नेशनल हाइवे पर एक पेट्रोल पंप पर कार में तेल भराने के लिए रुके थे, तभी एक अन्य गाड़ी में नशे में धुत कुछ युवक भी वहां पहुंच गए। पेट्रोल पंप पर ही उन्होंने महिलाओं के साथ छेड़खानी शुरू कर दी और हमें अपशब्द बोलना शुरू कर दिया। लेकिन, हमने उनकी अनदेखी की और अपने गंतव्य की ओर बढ़ गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, महिला एवं उसके दोस्तों ने पेट्रोल पंप पर तेल भरवाया था। जिसके बाद एक सफेद कार ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया, जिसमें 5 लोग सवार थे। अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि जैसे ही सुचंद्रा की कार नेशनल हाइवे पर पहुंची, दूसरी कार में सवार लोगों ने उन पर भद्दी टिप्पणियां करनी शुरू कर दी और लापरवाही से गाड़ी चलाने लगे। इसके बाद आरोपियों के वाहन से बचने की कोशिश में सुचंद्रा की कार खतरनाक तरीके से सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।
पुलिस ने जब्त की कार
अधिकारी ने आगे बताया कि आगे की सीट पर बैठी सुचंद्रा को गंभीर चोटें आईं। उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सुचंद्रा की कार के दुर्घटनाग्रस्त होते ही दूसरी कार में सवार 5 लोग अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों कारों को जब्त कर लिया है।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कांकसा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पीछा कर रहे गाड़ी में सवार सभी लोग शराब के नशे में थे। अधिकारी ने आगे कहा, ‘हमें कार के अंदर ग्लास मिले हैं, जिनमें शराब के अंश मिले हैं।’ वाहन मालिक की पहचान पानागढ़ निवासी के रूप में हुई है। संदिग्धों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है और सुचंद्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना से लोगों में रोष है, वे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
2 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
2 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
3 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
5 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
6 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
8 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
8 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
8 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
9 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines