West Bengal CM Mamata Banerjee Targets Congress: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन तोड़ने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस से कहा था कि 300 सीटों पर आप अकेले चुनाव लड़ो। हम सभी लोग मदद करेंगे, लेकिन 243 सीटें क्षेत्रीय पार्टियों को दे दिया जाए। जो जहां पर स्ट्रांग है. वह वहां पर चुनाव लड़ेगा। इसके उलट कांग्रेस मुस्लिमों को रिझाने बंगाल चली आई।
‘TMC अकेले चुनाव लड़ना जानती है’
ममता बनर्जी ने कहा कि हम सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर चलते हैं। TMC अकेले चुनाव लड़ना जानती है। सभी रीजनल पार्टियों को एक साथ आना चाहिए। कांग्रेस 40 सीट जीत पाएगी, इस पर संदेह है। पूरे भारत में 300 सीट पर चुनाव लड़ने के बाद भी इतना अहंकार है।
‘हमें नहीं दी गई कोई इंफार्मेशन’
टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि हमने कांग्रेस को दो सीट दिया। इस सीट को हम जिता भी देंगे। हमने कहा कि अगर 42 सीट चाहिए तो 42 ले लो, लेकिन कोई खबर नहीं आया। कोई संपर्क नहीं किया गया। उसके बाद बंगाल में प्रोग्राम करने आए हैं। हम लोग I.N.D.I.A गुट से हैं। कुछ इनफॉरमेशन हमें भी देना चाहिए, लेकिन वे कुछ भी इनफॉरमेशन नहीं दे रहे हैं। हम लोग तो सिर्फ इनफॉरमेशन चाह रहे थे और तो कुछ चाह नहीं रहे थे।
यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में कैसे बची ममता बनर्जी की जान, CM ने खुद बताया पूरा वाकया
‘कांग्रेस में दम है तो इलाहाबाद में जीतकर दिखाए’
ममता बनर्जी ने कहा कि यदि कांग्रेस में दम है तो यूपी में इलाहाबाद में जाकर बीजेपी को हराए, बनारस (वाराणसी) में जाकर हराए, राजस्थान में जाकर हराए और मध्य प्रदेश में जाकर बीजेपी को हराए। वे सीधे बंगाल आ गए। यूपी में जीत दर्ज करें, फिर बंगाल आएं।
यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का यूं ही नहीं किया ऐलान, ये थीं 5 बड़ी वजहें
संबंधित खबरें
राहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
12 mins ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
1 hr agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
2 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
2 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
2 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
3 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
4 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
4 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
4 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines