भारत का भगोड़ा कारोबारी और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी के आरोपी मेहुल चोकसी के खिलाफ कोर्ट ने फैसला सुनाया है. कोर्ट ने चोकसी को भारतीय अधिकारियों को सौंपने का आदेश दिया है. अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि बेल्जियम की एक अदालत ने शुक्रवार को भगोड़े मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया. चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में आरोप हैं.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, “आदेश हमारे पक्ष में आया है. अदालत ने भारत के अनुरोध पर बेल्जियम के अधिकारियों द्वारा की गई उनकी गिरफ्तारी को वैध करार दिया है. उनके प्रत्यर्पण की दिशा में पहला कानूनी कदम अब स्पष्ट हो गया है.”
अधिकारियों ने बताया कि यह आदेश मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए भारत के प्रयासों की एक महत्वपूर्ण पुष्टि है. हालांकि चोकसी के पास इस आदेश के खिलाफ अपील करने का मौका है. वह अभी भी बेल्जियम की किसी उच्च अदालत में इस फैसले के खिलाफ अपील दायर कर सकता है.
अभियोजकों ने अदालत में तर्क दिया कि चोकसी के भागने का खतरा है और उसे हिरासत से रिहा नहीं किया जाना चाहिए. बता दें कि चोकसी 2023 में एंटीगुआ और बारबुडा छोड़कर बेल्जियम चला गया था, इसके बाद भारत की तरफ से प्रत्यर्पण का अनुरोध किया गया. भारत के अनुरोध के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. उस पर और उसके भतीजे नीरव मोदी पर बैंक से 13,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की धोखाधड़ी करने का आरोप है.
यह भी पढ़ें: कौन है हंगरी की महिला बारबरा जबारिका? जिसने मेहुल चोकसी को हनी ट्रैप में फंसाया
बता दें कि भारत में मेहुल चोकसी के लिए जेल की तैयारी कर ली गई है. भारत की तरफ से बेल्जियम के अधिकारियों को आश्वासन दिया गया है कि यदि वह भारत के कब्जे में आता है और उसे भारत लाया जाता है तो उसे मुंबई के हाईटेक और उच्च सुविधाओं वाले आर्थर रोड जेल में बैरक नंबर 12 में रखा जाएगा.
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 hr ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
3 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
3 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
4 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
4 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
5 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
5 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
7 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines