Before Diwali onion price hike: दिवाली से पहले प्याज की कीमतों में जबरदस्त तेजी हुई है। इसी के साथ एक किलो प्याज जो सामान्य कीमत 30 रुपये प्रति किलो मिल रही थी, अब करीब 50 रुपये के करीब पहुंच गई है। दरअसल, कई राज्यों में अनियमित बारिश के चलते प्याज की पैदावार पर असर पड़ा है। जिसके चलते कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि, केंद्र सरकार ने आम नागरिकों को प्याज की बढ़ती कीमतों से राहत देने का ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने कहा कि दिल्ली- एनसीआर समेत अलग-अलग शहरों में 25 रुपये किलो पर प्याज की ब्रिकी की जाएगी।
57 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 47 रुपये प्रति किलोग्राम हुई प्याज
अखिल भारतीय औसत खुदरा प्याज की कीमत 57 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 47 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसी के साथ केंद्र सरकार ने 27 अक्टूबर को खुदरा बाजारों में राहत प्रदान करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज को 25 रुपये किलो बिक्री करने का फैसला लिया है।
ये भी पढ़िए: United Nation की चेतावनी, भारत में 2025 तक पैदा हो सकती है पानी की किल्लत
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय आंकड़ों के अनुसार, प्याज की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत 27 अक्टूबर को बढ़कर 47 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो एक साल पहले 30 रुपये प्रति किलोग्राम थी। आंकड़ों से पता चलता है कि राष्ट्रीय राजधानी में प्याज की खुदरा कीमत 27 अक्टूबर को 40 रुपये प्रति किलो थी। जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 30 प्रति किलो थी।
सरकार ने किया राहत देने का फैसला
उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने पीटीआई को बताया कि हम बफर प्याज उतार रहे हैं और कीमतों में और वृद्धि को रोकने और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए हम खुदरा बिक्री बढ़ा रहे हैं। मंत्रालय ने बताया कि जिन राज्यों में कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, वहां थोक और खुदरा बाजारों में बफर स्टॉक से प्याज उतारा जा रहा है। अगस्त के बीच में 22 राज्यों में विभिन्न स्थानों पर लगभग 1.7 लाख टन बफर प्याज उतार दिया गया है।
ये भी पढ़िए: रेस्टोरेंट की अजीबो गरीब शर्त, भूलकर भी पहुंच गए तो हो जाएंगे कंगाल
संबंधित खबरें
राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ FIR की मांग, पत्रकार ने पुलिस में दी शिकायत
2 hrs agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
3 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
3 hrs agoरिहा हुए अभिजीत दीपके, सौरव दास-आशुतोष रांका अब तक सलाखों के पीछे क्यों?
4 hrs ago'कमजोर लोग वकालत ना करें...', CJI सूर्यकांत ने किस पर साधा निशाना?
5 hrs agoजंतर-मंतर हिंसा की जांच करेगा सुप्रीम कोर्ट का पैनल, लॉन्च हुआ पोर्टल
5 hrs ago24 अक्टूबर तक सऊदी अरब के लिए एयर इंडिया की सभी फ्लाइट्स कैंसिल
6 hrs ago'तिरंगा मार्च' में गिरफ्तारी… अगले दिन अभिजीत दीपके को मिली सशर्त जमानत
7 hrs agoCJP के तिरंगा मार्च में CRPF कॉन्स्टेबल पर हुए हमले का वीडियो जारी
8 hrs agoPriyagold बिस्किट में पशुओं का चारा, मिलावट पर FSSAI कड़ा एक्शन
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines