दिवाली से पहले महंगी होगी बियर? कर्नाटक के CM सिद्धारमैया को कंपनियों ने लिखा लेटर, जानें क्या की गई मांग?

Beer Price Latest Update: कर्नाटक में बियर एक बार फिर महंगी हो सकती है। सरकार ने प्रस्ताव मंजूर कर लिया है, लेकिन अब इसे वापस लेने की मांग उठी है। इसके लिए मुख्यमंत्रियों को लेटर लिखा गया है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Beer Price May Hike in Karnataka

बीयर के दाम बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर हो गया है।

Beer Price May Hike in Karnataka: कर्नाटक में बीयर की कीमतें फिर बढ़ने की संभावना है, क्योंकि प्रदेश सरकार ने एक्साइज विभाग की बीयर की कीमतों में इजाफा करने का प्रस्ताव मान लिया है। साल 2023 के बजट में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शराब की कीमतों में 20 प्रतिशत और बीयर की कीमतों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। उसके बाद सरकार ने प्रीमियम और सेमी-प्रीमियम शराब महंगी की और अब बीयर की कीमतें 10 से 20 रुपये प्रति बोतल बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

वहीं इस बारे में सरकार कभी भी आदेश जारी कर सकती है, लेकिन शराब बनाने वाली कंपनियों ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को लेटर लिखकर बीयर महंगी करने के प्रस्ताव को वापस लेने का अनुरोध किया है। बीयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से बीयर महंगी करने का प्रस्ताव रद्द करने को कहा, क्योंकि इससे बीयर निर्माताओं को परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन

10 से 20 प्रतिशत रेट बढ़ने के आसार

कर्नाटक में शराब की कीमतों में पिछले 2 साल में 2 बार बदलाव किया गया। कर्नाटक में शराब दक्षिण भारत के अन्य सभी राज्यों की तुलना में सबसे महंगी है। कर्नाटक सरकार द्वारा बीयर में अल्कोहल की मात्रा के आधार पर उत्पाद शुल्क में वृद्धि करने का प्रस्ताव मान लिया गया है। नए मसौदे के अनुसार, ज्यादा अल्कोहल प्रतिशत वाली बीयर के दाम 10 से 20% बढ़ाने का प्रस्ताव वृद्धि प्रस्तावित की गई थी और इन्हें जल्दी ही बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन

अगर ऐसा हुआ तो टैक्स में प्रस्तावित 35 प्रतिशत की वृद्धि होने से बीयर आम लोगों की पहुंच से बाहर हो जाएगी, लेकिन मुख्यमंत्री को लिखे लेटर में बीयर कंपनियों ने कहा है कि कम बिक्री के कारण सरकार को मिलने वाले राजस्व में भी कमी आ सकती है। MRP पर पड़ने वाले प्रभाव के कारण अनुमान है कि सरकार के राजस्व में करीब 400 करोड़ रुपये की कमी आ सकती है। ऐसे में बीयर महंगी होने से ज्यादा नुकसान सरकार को हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ