नई दिल्ली: बीबीसी दिल्ली और मुंबई के दफ्तर पर आयकर विभाग के छापे पड़े हैं। कांग्रेस और विपक्षी दल बीबीसी पर एक्शन को लेकर मोदी सरकार पर सवाल कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने बीबीसी पर हमला बोला है। बीजेपी ने BBC को भ्रष्ट बकवास कॉरपोरेशन बताया है।

भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि हर एजेंसी को भारत में भारत के कानूनों का पालन करना ही होगा। उन्होंने कहा कि बीबीसी पर आयकर विभाग नियम अनुसार संविधान के तहत कार्रवाई कर रहा है। जब ये कार्रवाई चल रही है, इसके ऊपर जिस तरह की सियासी प्रतिक्रिया आने का सिलसिला जारी है, यह भारतीय के लिए चिंता का विषय है।

गौरव भाटिया ने कहा, आज कोई भी कंपनी हो, मीडिया संस्थान हो या कुछ भी अगर भारत में काम कर रही है, तो उसे भारत के कानून के मुताबिक काम करना होगा। गौरव भाटिया ने आगे कहा कि अगर कुछ गलत नहीं किया है तो डर कैसा, चिंता कैसी, आयकर विभाग को अपना काम करने देना चाहिए और दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि बीबीसी के अगर कृत्य देखें तो ये कहना गलत नहीं होगा कि ये ये पूरी दुनिया की सबसे भ्रष्ट बकवास कॉरपोरेशन हो गई है। दूख की बात यह है कि बीबीसी का प्रोपेगेंडा और कांग्रेस का एजेंडा एक साथ मेल खाता है। बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा, BBC का प्रोपगेंडा और कांग्रेस का एजेंडा एक साथ काम कर रहा है। BBC का इतिहास भारत को कलंकित करने वाला रहा है।

विनाश काले विपरीत बुद्धि

दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में आयकर विभाग के छापे पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष केंद्र सरकार पर निशाना साध रहा है। कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि यहां, हम अडानी मुद्दे पर जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी है। विनाश काले विपरीत बुद्धि।

सच्चाई के लिए लड़ने की कीमत-महबूबा मुफ्ती

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने कहा, “बीबीसी कार्यालय पर छापे का कारण और प्रभाव बिल्कुल स्पष्ट है। चाहे वह विपक्षी नेता हों, मीडिया, कार्यकर्ता या कोई और, सच बोलने वालों को भारत सरकार बेशर्मी से परेशान कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ