हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: बर्फबारी में खेलते-कूदते तेदुओं को देखकर हिला इंटरनेट, लद्दाख से सामने आया दुर्लभ वीडियो

Snow Leopard Video Viral: लद्दाख में बर्फबारी में खेलते हिम तेंदुओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेंदुआ अपने 2 शावकों के साथ घूम रहा है. तेंदुआ आगे-आगे चल रहा है और 2 शावक पीछे-पीछे अठखेलियां करते हुए चल रहे हैं.

विज्ञापन
BRO के कर्मचारियों ने हिम तेंदुओं को बर्फबारी में खेलते हुए देखा.

Snow Leopard Video Viral: जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख में आजकल भारी बर्फबारी हो रही है, जिसमें एन्जॉय करते टूरिस्ट तो देखे होंगे, लेकिन बर्फबारी का लुत्फ उठाते हुए तेंदुए को देखा है कभी. जी हां, लद्दाख में हिमाचल की पहाड़ियों में एक दुर्लभ नजारा देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. BRO के कर्मचारियों ने 3 स्नो लेपर्ड देखे, जो बर्फबारी में अठखेलियां कर रहे थे. उन्होंने तीनों का वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया.

BRO के X हैंडल पर शेयर हुआ वीडियो

वीडियो को बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) के आधिकारिक हैंडल पर शेयर किया गया है, जिसमें कैप्शन लिखा है कि हिमालय में दुर्लभ हिम तेंदुए को देखा जाना सशक्त उदाहरण है कि अवसंरचना विकास और प्रकृति संरक्षण साथ-साथ चलते हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि एक हिम तेंदुआ बर्फीले इलाके में चल रहा है और उसके पीछे-पीछे 2 शावक आ रहे हैं. एक शावक को पत्थरों पर चढ़ते और कूदते हुए देख सकते हैं. वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया.

वीडियो पर यूजर्स ने किए रोचक कमेंट

बता दें कि BRO के हैंडल से शेयर हुए इस वीडियो और दुर्लभ नजारे पर लोगों ने प्रतिक्रिया भी व्यक्त की. एक यूजर ने लिखा कि पहाड़ों के भूत, जो कभी-कभी नजर आते, पर बेहद नजारा दिखाकर जाते. एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की कि हिम तेंदुआ वाकई एक शानदार जीव है. हमारी जैव विविधता बहुत समृद्ध है. एक एक यूजर ने लिखा कि अविश्वसनीय नजारा था. हम भाग्यशाली हैं. एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि शानदार नजारा. इसे देखने का सौभाग्य मिला.

विज्ञापन

हिम तेंदुए की आबादी 700 से ज्यादा

बता दें कि भारत सरकार ने हिमालय के सबसे ऊंचे पहाड़ी इलाकों में दिखने वाले हिम तेंदुए को एक खास प्रजाति के रूप में मान्यता दी हुई है. देश में हिम तेंदुओं का निवास स्थान लद्दाख, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश आदि राज्यों के ऊंचे हिमालयी क्षेत्र हैं. भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के अनुसार, भारत में हिम तेंदुओं की जनसंख्या 718 है. लद्दाख में 477, उत्तराखंड में 124, हिमाचल प्रदेश में 51, अरुणाचल प्रदेश में 36, सिक्किम में 21 और जम्मू-कश्मीर में 9 हिम तेंदुए हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola