Bareilly MP MP Oath : 18वीं लोकसभा की कार्यवाही के दूसरे दिन भी नए सांसदों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान सांसदों के कुछ शब्दों को लेकर संसद में जमकर हंगामा हुआ। अब बरेली के सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार के जय हिंदू राष्ट्र बोलने पर विपक्ष ने जमकर बवाल काटा। उन्होंने कहा कि यह शपथ असंवैधानिक है।
छत्रपाल गंगवार ने बोला- जय हिंदू राष्ट्र
इस बार छत्रपाल गंगवार उत्तर प्रदेश की बरेली लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। उन्होंने मंगलवार को सांसद पद की शपथ ग्रहण की और अंत में उन्होंने जय हिंदू राष्ट्र बोल दिया। इस पर संसद में हंगामा मच गया और विपक्ष ने शपथ ग्रहण का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि संविधान की शपथ लेने के बाद ऐसी बात नहीं बोली जाती है। ये संविधान के खिलाफ है।
यह भी पढ़ें : ‘झूठ मत बोलिए संसद भवन में…’ लोकसभा में क्यों भड़के राहुल गांधी? देखें Video
कांग्रेस-सपा ने जताया विरोध
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने छत्रपाल गंगवार के जय हिंदू राष्ट्र बोलने का विरोध जताया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आपत्ति जताई। इससे पहले गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने शपथ ग्रहण करने के बाद आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की जय कही थी।
यह भी पढ़ें : कौन हैं के. सुरेश, जो दे रहे स्पीकर पद के लिए NDA के ओम बिरला को टक्कर? जाति को लेकर विवाद में रहे
ओवैसी के जय फिलिस्तीन बोलने पर भी हंगामा
संसद में असदुद्दीन ओवैसी के जय फिलिस्तीन बोलने पर जमकर विवाद हुआ। AIMIM अध्यक्ष ओवैसी ने पहले सांसद पद की शपथ ली और फिर ‘जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन’ शब्दों के साथ शपथ का समापन किया। भारतीय जनता पार्टी ने जय फिलिस्तीन का विरोध जताया।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
5 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
6 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
6 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
6 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
7 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
9 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
10 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
10 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
11 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines