BAPS Hindu Temple: UAE में भव्य हिंदू मंदिर बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी 2024 को अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे। यह मंदिर एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक केंद्र के रूप में साझा करेगा और भारत-अबू धाबी दोनों के बीच और भी मजबूत संबंध बढ़ाएगा। यह घटना दो देशों के बीच सांस्कृतिक एकता को प्रमोट करने में मदद करेगी। साथ ही भारतीय समुदाय को विशेष स्थान पर रखेगी।
मंदिर की ये हैं खासियत
अबू धाबी का यह मंदिर न केवल देश में अपनी तरह का पहला है, बल्कि पश्चिम एशिया में सबसे बड़ा भी है। इसका नाम बीएपीएस हिंदू मंदिर है। आपको बता दें कि मंदिर के निर्माण में करीब 700 करोड़ रुपये खर्च हुए है। इस मंदिर का उद्घाटन फरवरी 2024 में होगा। इस मंदिर को कारीगरों ने इतनी मजबूती से बनाया है कि 1000 साल तक इसे कुछ नहीं होने वाला है। बीएपीएस हिंदू मंदिर वास्तुशिल्प कौशल का बड़ा उदाहरण है। इस मंदिर में वैदिक वास्तुकला और मूर्तियों से प्रेरित गुलाबी बलुआ पत्थर और संगमरमर का उपयोग किया गया है। आपको बता दें कि मंदिर में जटिल नक्काशी और मूर्तियों का निर्माण भारत में कारीगरों द्वारा किया गया है।
यह भी पढ़े: अच्छे खाने के लिए पाकिस्तान जाने की सलाह देने पर ट्रोल हुए MS धोनी, यूजर्स बोले- बेहद दुखद
108 फीट मंदिर की ऊंचाई
बीएपीएस हिंदू मंदिर की ऊंचाई 108 फीट है, जिसमें 40 हजार घन मीटर संगमरमर और 180 हजार घन मीटर बलुआ पत्थर शामिल है। मंदिर का डिजाइन वैदिक वास्तुकला और मूर्तियों से प्रेरित है। मंदिर के निर्माण में 50,000 से अधिक लोगों ने ईंटें रखी हैं, जिनमें भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, अभिनेता संजय दत्त और अक्षय कुमार भी शामिल हैं। मंदिर के डिजाइन में सात शिखरों को उभारा जाएगा। जिनमें से प्रत्येक पर संयुक्त अरब अमीरात का प्रतीक होगा। मंदिर परिसर में बच्चों के लिए कक्षाएं, प्रदर्शनी केंद्र और खेल के मैदान भी होंगे।
(Zolpidem)
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
1 hr ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
1 hr ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
8 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
10 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
10 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
10 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
11 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
12 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines