Bank Holidays on New Year Eve: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से छुट्टी की लिस्ट को महीने की शुरुआत से पहले जारी कर दिया जाता है। दिसंबर महीने की छुट्टी लिस्ट में नव वर्ष की हॉलिडे लिस्ट भी शामिल है। नए साल से पहले 31 दिसंबर को कुछ राज्यों में सिर्फ बैंक ही नहीं बल्कि स्कूल, कॉलेज और दफ्तर भी बंद हैं। आसान शब्दों में कहें तो कुछ राज्यों में नए साल के मौके पर सरकारी छुट्टी है। आइए जानते हैं देश में किन राज्यों में नए साल की पूर्व संध्या पर बैंक की छुट्टियां हैं?
31 दिसंबर 2024 को बैंकों की छुट्टी रहेगी या नहीं?
1 जनवरी 2025 को दुनिया भर में नए साल का जश्न मन रहा होगा, तो इसकी तैयारी एक दिन पहले यानी 31 दिसंबर मंगलवार से शुरू हो जाती है। ऐसे में साल के अंत से पहले से कुछ राज्यों में अवकाश है। अलग-अलग राज्यों में 31 दिसंबर को बैंक बंद और खुले रहेंगे।
31 दिसंबर को यहां बंद रहेंगे बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार नए साल से पहले यानी 31 दिसंबर को आइजोल और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। यहां नए साल की पूर्वसंध्या/लॉसॉन्ग/नामसोंग के कारण बैंक बैंकों की छुट्टी की घोषणा की गई है। हालांकि, देश के दूसरे शहरों में साल 2024 के आखिरी दिन बैंक खुले रह सकते हैं।
31 दिसंबर को इन राज्यों में है सरकारी छुट्टी
31 दिसंबर को देश के कुछ राज्यों में बैंक के अलावा स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। दिल्ली (Delhi), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), महाराष्ट्र (Maharashtra), गुजरात (Gujarat), कर्नाटक (Karnataka), तमिलनाडु (Tamil Nadu) और पश्चिम बंगाल (West Bengal) में 31 दिसंबर को पब्लिक हॉलिडे है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारत में 31 दिसंबर एक राष्ट्रीय अवकाश नहीं है। हालांकि, सार्वजनिक अवकाश की घोषणा होने पर राज्यों में स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और बैंक आदि बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- 2025 में कब-कब रहेगी छुट्टी? यहां देखें पूरे साल की पब्लिक हॉलिडे लिस्ट
संबंधित खबरें
मणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपा किश्तवाड़, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
1 hr agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
1 hr ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
1 hr ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
2 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
9 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
9 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
9 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
11 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines