Bank Holiday 2025: आज देश में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर ज्यादातर जगहों पर छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसी कड़ी में राज्यों में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) समेत सभी प्राइवेट और सरकारी बैंकों को बंद करने का भी ऐलान किया गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी छुट्टियों की लिस्ट में 14 अप्रैल की छुट्टी का ऐलान किया है। इसके अलावा आने वाले दिनों में भी बैंकों में कई दिन काम नहीं होगा। जानिए इस हफ्ते और कितने दिनों तक बैंकों को बंद रखा जाएगा?
आज कहां पर बंद रहेंगे बैंक?
RBI की लिस्ट के अनुसार, आज डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। यह कई क्षेत्रीय नए साल समारोहों के साथ भी मेल खाता है, जिसमें बिहू, तमिल न्यू ईयर भी शामिल हैं। इस दौरान मिजोरम, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश जैसे कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
ये भी पढ़ें: DeepSeek से घबराने की जरूरत नहीं, नंदन नीलेकणि ने AI पर दिया बड़ा बयान
और कितने दिन बैंकों में छुट्टी?
इसी कड़ी में आने वाली 15 और 16 अप्रैल को भी बैंकों में छुट्टी रहेगी, जिसमें बंगाली नया साल, हिमाचल दिवस और बोहाग बिहू के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। इस दिन असम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में बैंकों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसके अलावा, 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के चलते बैंकों को बंद रखा जाएगा।
हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ हर रविवार को बैंकों में छुट्टी होती है। 19 और 20 अप्रैल को शनिवार-रविवार के चलते छुट्टी रहेगी। इसके बाद 21 अप्रैल को गरिया पूजा, 29 अप्रैल को भगवान श्रीपरशुराम जयंती और 30 अप्रैल को बसव जयंती, अक्षय तृतीया के मौके पर बैंकों में छुट्टी का ऐलान किया गया है।
ये भी पढ़ें: इस बड़े सरकारी बैंक ने FD पर घटाया ब्याज, चेक करें लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
2 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
2 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
4 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
6 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
6 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
7 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
7 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
8 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
8 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines