Bank Employees 5 Day Working Proposal: देश के बैंक कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार जल्दी ही छुट्टी को लेकर बड़ा तोहफा देने वाली है। आज राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए वित्तमंत्री ने जानकारी दी कि प्रस्ताव आया है, जिस पर जल्दी ही फैसला ले लिया जाएगा। फैसला लेने के बाद उसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मामला 5 डे वर्किंग से जुड़ा है, जिसकी मांग काफी समय से की जा रही है। अभी तक बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी होती है। अगर सरकार प्रस्ताव को मंजूरी दे देती है तो बैंक कर्मियों को पहले और तीसरे शनिवार की छुट्टी भी मिल जाएगी।
एसोसिएशन ने सरकार को सौंपा प्रस्ताव
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक ने आज राज्यसभा में सवा पूछा कि क्या बैंकों में 5 दिन की वर्किंग को लेकर कोई प्रस्ताव सरकार को सौंपा गया है? क्या सरकार इसे लागू करेगी? इस सवाल का वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड ने लिखित जवाब दिया। इसमें उन्होंने कहा कि सरकारी बैंकों की मैनेजमेंट बॉडी इंडियन बैंक एसोसिएशन ने एक प्रस्ताव सरकार को सौंपा है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि सरकार ने प्रस्ताव पर क्या फैसला लिया, लेकिन राज्यमंत्री ने यह जरूर बताया कि 28 अगस्त 2015 को IBA और बैंक यूनियनों के बीच समझौता हुआ था। तब से महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में छुट्टी होती है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
सैलरी बढ़ाने का प्रस्ताव भी पेश किया गया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश के बैंक कर्मियों को सैलरी बढ़ने का तोहफा भी मिल सकता है। दिसंबर 2023 के दूसरे या तीसरे हफ्ते में इस पर फैसला लिया जाएगा। सरकारी बैंकों के कर्मचारियों की सैलरी में 15 से 20 फीसदी बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव है। प्रस्ताव पर चर्चा आखिरी दौर में है। सरकारी बैंक कर्मियों का वर्तमान सैलरी एग्रीमेंट नवंबर 2022 में खत्म हो चुका है। इसके बाद बैंक कर्मियों की सैलरी बढ़ाने को लेकर विचार विमर्श चल रहा है। देश में साढ़े 8 लाख से ज्यादा बैंक कर्मी हैं, जो सैलरी बढ़ने और 5 दिन की वर्किंग से जुड़ी गुड न्यूज मिलने का इंतजार कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले सरकार इस पर बड़ा फैसला ले सकती है।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
4 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
4 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
5 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
7 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
8 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
10 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
10 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
10 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines