बंगाल की खाड़ी भारत के समुद्री सुरक्षा और व्यापार मार्गों के लिए संवेदनशील क्षेत्र है. बंगाल की खाड़ी में भारतीय जल क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर इंडियन कोस्ट गार्ड लगातार सख्त निगरानी बनाए हुए है. इसी क्रम में तट रक्षक बल ने अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने के आरोप में 35 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है और उनकी दो मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त किया है. पकड़े गए सभी लोगों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए समुद्री पुलिस को सौंप दिया गया है. ये सभी बांग्लादेशी है. लेकिन गिरफ्तारी के बाद वे सभी खुद को मछुआरा बता रहे हैं. इनके पास से दो बांग्लादेशी नौका को भी पकड़ा गया है. यह गिरफ्तारी सीमा सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा के जरिए से महत्वपूर्ण है.
आपको बता दें कि पकड़ी गई नौकाओं और चालक दल को तट रक्षक बल (आईसीजी) ने हिरासत में ले लिया और बाद में लागू कानूनों के मुताबिक आगे की कानूनी कार्यवाई के लिए समुद्री पुलिस, फ्रेजरगंज को सौंप दिया है. पकड़े गए दोनों नावों के नाम सबीना-1 और रूपसी सुल्ताना हैं. सबीना-1 ट्रॉलर में 11 और रूपसी सुल्ताना ट्रॉलर में 24 बांग्लादेशी मछुआरे थे.
इंडियन कोस्ट गार्ड डीआईजी अमित उनियाल ने न्यूज24 को बताया कि पिछले कुछ सालों में अवैध घुसपैठ और तस्करी की कोशिशों में बढ़ गई है. साथ ही भारतीय तटरक्षक बल ने पिछले तीन महीनों में बांग्लादेश की आठ नावों को जब्त किया और 170 मछुआरों को गिरफ्तार किया. ये सभी मछुआरे अवैध रूप से भारतीय जल क्षेत्र में घुस आए थे.
तट रक्षक बल की इस कार्यवाई को समुद्री सुरक्षा और अवैध घुसपैठ पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए इस पूरे इलाके में गश्त और निगरानी को बढ़ा दिया गया है, जिससे ये घुसपैठिए दोबारा समुद्री सिमा में प्रवेश न कर सकें.
संबंधित खबरें
PM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
34 mins agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
1 hr agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
2 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
2 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
2 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
3 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
4 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
6 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
6 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines