MP Anwarul Azim Anar Murder: बांग्लादेशी सांसद की हत्या के मामले में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सांसद अनवारुल अजीम अनार का राजारहाट स्थित एक फ्लैट में मर्डर किया गया था। हत्या के बाद शव के साथ बर्बरता कर चमड़ी उतारी गई थी। पुलिस ने मुंबई में अवैध तौर पर रह रहे एक बांग्लादेशी कसाई को गिरफ्तार किया है। 24 साल के कसाई ने पुलिस के सामने डरा देने वाला सच कबूल किया है। कसाई ने पुलिस को बताया है कि उसने शराब पीने के बाद सांसद का शव काटा था। पूरी रात उसको लग गई थी। जिसके बाद हड्डियों और मांस को अलग करके थैलों में पैक किया गया था। उसके साथ दूसरे आरोपी भी थे।
सांसद के कपड़े पहनकर भागा कसाई
शरीर के टुकड़े करने के बाद उसके कपड़े खून से सन गए थे। उसने सांसद के कपड़े पहने और फ्लैट से बाहर चला गया था। पश्चिम बंगाल सीआईडी और ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की एक संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है। टीम ने सांसद के 4.3 लाख रुपये हत्यारों के ले जाने की बात भी बताई है। टीम को शक है कि हत्या में शामिल आरोपी आरोपी मोहम्मद सियाम हुसैन उर्फ भोला नेपाल में कहीं छिपा है। उसे पकड़ने के लिए इंटरपोल की मदद ली जा रही है। हत्या का मास्टरमाइंड अख्तरुज्जमां शाहीन अमेरिका में है। वारदात के बाद वह नेपाल के रास्ते गया है।
राज्य सीआईडी ने डिटेक्टिव ब्रांच (डीबी) प्रमुख मोहम्मद हारुन-या-रशीद की अगुआई वाली ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस टीम के साथ क्राइम सीन रीक्रिएट किया है। हत्या के दिन दोपहर को 3 बजे सांसद फ्लैट में आए थे। उनके साथ फैसल और शिमुल भुइयां भी थे। सेलेस्टी रहमान ऊपर के रूम में था। तीनों जूते निकालकर अंदर आए। जिहाद हाउलदार और सियाम (जिन्हें सईम के नाम से भी जाना जाता है) ने कमरे में आते ही क्लोरोफॉर्म की मदद से सांसद को बेहोश कर दिया था। बताया जाता है कि सांसद का इससे दम घुट गया और जान चली गई। इससे पहले सेलेस्टी ने टेप से कैमरे को ढक दिया था। बाद में बॉडी रसोई में लेकर गए और टुकड़े किए गए।
तीन जगह फेंके मोबाइल और शरीर के टुकड़े
सीसीटीवी में दिख रहा है कि आरोपी 4 बजे सांसद के जूते फ्लैट में लेकर गए थे। जिहाद ने कहा कि सांसद का मोबाइल फोन और कपड़े गबताला बाजार व भांगर में बागजोला नहर पर कृष्णामती पुल के पास सांसद के अंग फेंक दिए थे। खोपड़ी के टुकड़े शासन के तालाब में फेंके थे। सियाम सिम कार्ड लेकर नेपाल भाग गया। पता लगा है कि बिहार से गुजरने के दौरान उसने कई बार फोन खोला है। आखिरी लोकेशन मुजफ्फरपुर मिली है। पुलिस टीम को खराब मौसम के कारण बॉडी पार्ट्स ढूंढने में दिक्कत आ रही है। दो बार टीम फ्लैट में आ चुकी है।
संबंधित खबरें
कहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
2 hrs agoLIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले
2 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
10 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
11 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
12 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
12 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
12 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
13 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
13 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines