---विज्ञापन---

देश angle-right

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों पर भारत का बड़ा बयान, Awami League के मुद्दे पर रखी डिमांड

Randhir Jaiswal Press Conference: बांग्लादेश में हिंसा के दौरान हिंदुओं को निशाना बनाए जाने के मामले पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने बड़ा बयान दिया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारे संज्ञान में है कि बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के दौरान अल्पसंख्यकों के खिलाफ 2900 वारदात के मामले सामने आए हैं.इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

---खबर नीचे जारी है---

Randhir Jaiswal Press Conference: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर जारी हिंसा पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के दौरान अल्पसंख्यकों के खिलाफ 2900 वारदात के मामले सामने आए हैं. इन हमलों को राजनीतिक हिंसा या मीडिया रिपोर्टस बताकर दरकिनार नहीं किया जा सकता. बांग्लादेश में हिंदुओं, ईसाइयों और बौद्धों सहित अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ रहे हिंसा के मामले गंभीर चिंता का विषय हैं. मयमनसिंह में हाल ही में एक हिंदू युवक की जघन्य हत्या की कड़ी निंदा करते हैं और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने की उम्मीद करते हैं. हम उम्मीद करते हैं कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर बांग्लादेश में ध्यान दिया जायेगा.

बांग्लादेश में होने वाले चुनाव को लेकर रखी राय

बांग्लादेश में होने वाले चुनाव को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत बांग्लादेश के लोगों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के पक्ष में हैं. हम बांग्लादेश में शांति और स्थिरता के समर्थक हैं. Awami League को बांग्लादेश में चुनाव से अलग रखे जाने पर रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम बांग्लादेश में निष्पक्ष, स्वतंत्र, समावेशी और सहभागी चुनावों के पक्ष में हैं, जो शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित किए जाने चाहिए.

---खबर नीचे जारी है---

कनाडा में भारतीय छात्र की मौत पर भी शोक जताया

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कनाडा में भारतीय छात्र की मौत पर भी शोक जताया और कहा कि “हम उनके परिवार के संपर्क में हैं. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. हम अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. हम स्थानीय अधिकारियों से भी संपर्क में हैं ताकि छात्र की मौत के कारणों का पता लगाया जा सके. छात्र के परिवार को भारतीय दूतावास के द्वारा पूरी मदद दी जा रही है.

First published on: Dec 26, 2025 05:04 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola