नई दिल्ली: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 4 दिन के दौरे पर सोमवार को भारत पहुंच रही हैं। वह यात्रा की शुरुआत वे हज़रत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह से करेंगी। यहां वह करीब शाम 5 बजे जाएंगी। यात्रा से पहले बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने भारत को एक ‘विश्वसनीय मित्र’ कहा।
अभी पढ़ें – लखनऊ के होटल लेवाना में लगी भीषण आग, अंदर फंसे कई लोग
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे जल-बंटवारे विवाद को नागरिकों के सामने आने वाली समस्याओं को कम करने के लिए हल किया जाना चाहिए। भारत और चीन के साथ चीन के संबंधों पर सवाल को संबोधित करते हुए हसीना ने कहा कि बांग्लादेश की विदेश नीति “सभी के लिए मित्रता, किसी से द्वेष की नहीं” है। भारत यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी।
भारत को और उदारता दिखानी चाहिए
उन्होंने कहा- हम नीचे की ओर हैं, पानी भारत से आ रहा है। इसलिए भारत को और उदारता दिखानी चाहिए। दोनों देश लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा खासकर तीस्ता नदी के चलते कभी-कभी हमारे लोगों को इससे बहुत नुकसान होता है। पीएम मोदी इसे हल करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। उन्होंने कहा- हम केवल गंगा जल साझा करते हैं लेकिन हमारे पास 54 अन्य नदियां हैं। यह लंबे समय से चली आ रही समस्या है और इसका समाधान किया जाना चाहिए।”
अभी पढ़ें – Jharkhand: एक दिन का विशेष सत्र कल, रांची पहुंचे विधायक
भारत-चीन के मुद्दों में हस्तक्षेप नहीं करेंगी
उन्होंने यह भी कहा- अगर कोई समस्या है, तो वह चीन और भारत के बीच है। मैं वहां अपनी नाक नहीं डालना चाहती। हसीना ने कहा कि अग्रणी देशों को हमेशा बातचीत के जरिए अपने मतभेदों और विवादों को दूर करना चाहिए और कहा कि वह भारत-चीन के मुद्दों में हस्तक्षेप नहीं करेंगी। मुझे हमेशा लगता है कि अगर कोई समस्या है जो चीन और भारत के बीच है, लेकिन मैं उस पर अपनी नाक नहीं डालना चाहती। मैं अपने देश का विकास चाहती हूं और चूंकि भारत हमारा पड़ोसी है, इसलिए हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। चीन के साथ बांग्लादेश के संबंधों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य देश का विकास है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
3 mins agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
17 mins agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
1 hr agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
3 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
3 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
4 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
7 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines