नई दिल्ली: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। शेख हसीना का आज बहुत ही व्यस्त कार्यक्रम रहने वाला है। शेख हसीना आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी।
शेख हसीना और प्रधानमंत्री की आज सुबह 11.30 बजे हैदराबाद हाउस में मुलाकात होगी। इस दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच कई MOU भी साइन किए जाएंगे। दोनों देशों के बीच जल प्रबंधन, रेलवे और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समेत कई क्षेत्रों में सात समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।
अभी पढ़ें – दिल्ली के कथित शराब घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, 30 से ज्यादा जगहों पर ईडी की छापेमारी
गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और शेख हसीना की अगुवाई में भारत और बांग्लादेश के बीच कई अहम समझौते हो चुके हैं। इनमें भूमि और समुद्री सीमा सीमांकन, सुरक्षा, संपर्क, विकास सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, बिजली और ऊर्जा, व्यापार और वाणिज्य, अर्थव्यवस्था, रक्षा सहित कई क्षेत्रों में ठोस परिणाम प्राप्त हुए हैं।
दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच 2015 से 12 बार मुलाकात हो चुकी है। बांग्लादेश अब दक्षिण एशिया में भारत का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। पिछले पांच साल में दोनों देशों के द्विपक्षीय व्यापार नौ अरब डॉलर से बढ़कर 18 अरब डॉलर का हो गया है।
आपको बता दें कि शेख हसीना चार दिवसीय दौरै पर सोमवार को नई दिल्ली पहुंचीं। दिल्ली पहुंचने पर हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोश ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री की अगवानी की।
हसीना के प्रतिनिधिमंडल में कई मंत्री-वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी, रेल मंत्री मोहम्मद नूरुल इस्लाम सुजान और मुक्ति संग्राम मंत्री एकेएम मोजम्मेल हक शामिल हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
30 mins agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
1 hr agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
1 hr ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
2 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
3 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
3 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
4 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
4 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
7 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines