Bangladesh Political Crisis: बांग्लादेश में तख्तापलट के दूसरे दिन भी हिंसक झड़पें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को बांग्लादेश के एस्कॉन मंदिर, सतखिरा जिला के हिंदू मंदिर समेत अन्य मंदिरों में तोड़फोड़ और आगजनी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश में हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा है।
यहां हिंदू मंदिर, घरों और दुकानों में लुटपाट की गई है। लोग सोशल मीडिया पर भारत सरकार और सुरक्षा एजेंसियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं। अभी तक विरोध प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या 440 हो चुकी है, हिंसा में कुछ लोगों को जिंदा जलाने की खबर है।
छात्रों ने मदद के लिए बढ़ाए हाथ
X पर कुछ वीडियो वायरल हैं, जिसमें उपद्रवी कुछ लोगों के घरों और दुकानों में घुसते और तोड़फोड़ करते दिखाई पड़ रहे हैं। लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं। एस्कॉन मंदिर के पुजारी ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर बांग्लादेश में मंदिरों को निशाना बनाने की बात कही है। इस बीच बांग्लादेश से कुछ छात्रों ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। सोशल मीडिया पर कुछ फोटो और वीडियो वायरल हैं जिसमें कुछ छात्र हिंदू मंदिर के बाहर बैठे सुरक्षा करते दिखाई पड़ रहे हैं।
संसद में गूंजा मुद्दा
इस सब के बीच बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और गुरुद्वारों को निशाना बनाने का मुद्दा मंगलवार को संसद में भी गूंजा। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को गुरुद्वारों और मंदिरों की सुरक्षा के लिए पत्र भी लिखा है। केंद्रीय मंत्री ने बांग्लादेश में धार्मिक स्थलों पर हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए भारत सरकार से ढाका में स्थित मंदिरों और गुरुद्वारों की सुरक्षा की मांग की है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि सरकार बांग्लादेश के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि सरकार भारतीयों से संपर्क में है।
ये भी पढ़ें: ‘भारत के दलाल…’, भीड़ ने पीट-पीटकर की युवकों की हत्या; ब्रिज से लटका दिए शव…जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
7 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
10 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
10 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
13 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
15 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
15 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
17 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
18 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
19 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines