Bangladesh MP Murder Latest Update: बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार के मर्डर केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। कोलकाला CID की टीम ने सबसे पहले उस कसाई जिहाद हवलदार को गिरफ्तार किया था, जिसे सांसद की लाश के टुकड़े करने के लिए हायर किया गया था। पुलिस पूछताछ में उसी ने कबूला कि सांसद की हत्या की गई है। क्यों और कैसे की गई, यह भी उसने बताया। वहीं अब खुलासा हुआ है कि उसे सांसद की लाश के टुकड़े करने के लिए कितने पैसे मिले?
खुलासा हुआ है कि सांसद की हत्या करने के लिए 5 करोड़ की सुपारी दी गई थी और कसाई जिहाद को लाश के टुकड़े करने के लिए सिर्फ 5 हजार रुपये मिले। 5 करोड़ में से 5 हजार रुपये लेने के लिए उसने एक इंसान लाश को जानवर की तरह 80 टुकड़ों में काट दिया। पहले पीट-पीट कर चमड़ी उधेड़ी, फिर टुकड़े-टुकड़े करके हड्डियां अलग कीं और उन्हें तोड़कर पॉलिथिन में पैक कर दिया। कसाई जिहाद में और भी कई राज खोले हैं। उसने पुलिस को बताया है कि लाश के टुकड़े कहां फेंके गए हैं?
यह भी पढ़ें:क्यों कातिल बना बचपन का दोस्त? बांग्लादेशी सांसद को बेरहमी से मारा, चमड़ी उधेड़कर लाश के किए टुकड़े
कहां ठिकाने लगाए गए लाश के टुकड़े?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्यारोपी जिहाद हवलदार ने खुलासा किया है कि गोल्ड स्मगलिंग के 200 करोड़ रुपये का विवाद में सांसद की हत्या हुई। इन 200 करोड़ के बंटवारे को लेकर ही अख्तरुज्जान शाहीन और सांसद अनार के बीच झगड़ा चल रहा थ। सांसद अनार धमकी दे रहे थे, इसलिए शाहीन ने उन्हें ठिकाने लगाने की साजिश रची। शाहीन अब से पहले कई बार सांसद को खुलेआम जान से मारने की धमकी दे चुका था।
इस बार उसने पूरी प्लानिंग के साथ धमकियों को सच साबित कर दिया। लाश के टुकड़े पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना इलाके में ठिकाने लगाया गया है। टुकड़ों को भांगड़ के कृष्णामती गांव के तालाबों में फेंका गया है। यह जानकारी जिहाद ने दी है, जिसके बाद पुलिस टुकड़ों को तलाशने में जुट गई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि लाश के टुकड़े जानवर खा गए होंगे। ऐसे में उनका मिलना मुश्किल लग रहा है।
यह भी पढ़ें: वो खूबसूरत लड़की गिरफ्तार, जिसने हत्यारों तक बांग्लादेशी सांसद को पहुंचाया; गला घोंट चमड़ी उधेड़ी, हड्डियां तोड़ीं
क्या है सांसद अनार का मर्डर केस?
बता दें कि बांग्लादेश के सांसद अनार इलाज कराने के लिए इंडिया आए थे, लेकिन उनकी हत्या हो गई। वे कोलकाता में रुके थे, जहां एक फ्लैट में उनकी हत्या करके लाश के टुकड़े करके उन्हें कहीं फेंक दिया गया। वारदात में 2 महिलाओं समेत करीब 7 लोगो के शामिल होने का शक है। हत्याकांड का मास्टरमाइंड सांसद अनार का बचपन का दोस्त अख्तरुज्जान शाहीन है, जो अमेरिका फरार हो गया है। उसने 5 करोड़ की सुपारी देकर हत्या कराई।
वारदात में उसकी प्रेमिका शिलांती रहमान भी शामिल है, जिसके जरिये सांसद को हनीट्रैप में फंसाकर कॉन्ट्रैक्ट किलर्स तक पहुंचाया गया। 12 मई को सांसद इंडिया आए थे और 13 मई की सुबह लापता हो गए थे। 15 मई को उनकी हत्या किए जाने की आशंका है। 18 मई को कोलकाता पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी गई। कोलकाता CID ने केस की जांच की और हत्या से जुड़े अहम सुराग जुटाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
3 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
3 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
5 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
7 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
7 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
8 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
8 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
9 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
9 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines