Bangladesh MP Murder Contract Killing: अमेरिका में बैठकर कॉल किया, 5 करोड़ की सुपारी दी और अपना ही दोस्त मरवा दिया। जी हां, भारत के कोलकाता शहर में बांग्लादेशी सांसद अनवरुल अजीम अनवर के मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। CID की जांच में सच सामने आया है कि सांसद के एक दोस्त ने उसकी सुपारी दी थी। वह अमेरिका का नागरिक, लेकिन कोलकाता में उसका एक फ्लैट है। वहीं रंजिशन हत्या की वारदात अंजाम देने की बात सामने आई है।
यह भी पढ़ें:उफ्फ! ये गर्मी कितनी जानें लेगी? राजस्थान में हीट स्ट्रोक से 3 की मौत, 14 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट
CCTV में 2 आदमी बड़े-बड़े बैगों के साथ दिखे
हालांकि अभी तक सांसद की लाश नहीं मिली है, लेकिन जिस फ्लैट में वे रुके थे, उसकी तलाशी में खूब के धब्बे मिले हैं। CCTV फुटेज में सांसद 13 मई को 2 पुरुषों और एक महिला के साथ फ्लैट के अंदर जाते दिखते हैं। 2 दिन बाद दोनों पुरुष 2 बड़े-बड़े बैग लेकर बाहर जाते नजर आते हैं। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि उनकी हत्या हुई है या नहीं? लेकिन विदेश मंत्रालय का मिले इनपुट के अनुसार, उनकी हत्या हो गई है। वहीं CID को अब सुपारी देने वाले सांसद के दोस्त की भी तलाश है।
यह भी पढ़ें:स्टेज गिरा, भगदड़ मची, पैरों तले कुचले गए 9 लोग; मेक्सिको में हुए खौफनाक हादसे का वीडियो वायरल
इलाज कराने के लिए इंडिया आए थे सांसद
CID का दावा है कि लाश मिलने, फ्लैट में मिले खून के धब्बों की फोरेंसिक जांच और सुपारी देने वाले शख्स का पता लगने पर ही मामले की सच्चाई सामने आएगी। अनवारूल इलाज कराने के लिए इंडिया आए थे। वे 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे। यहां सिंथी इलाके में न्यू टाउन स्थित उनके फ्लैट में दोस्त गोपाल विश्वास भी साथ रुका था। वे 13 मई की सुबह मेडिकल टेस्ट कराने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। 2 दिन बाद गोपाल और सांसद की बेटी को उनके दिल्ली में होने का मैसेज आया।
यह भी पढ़ें:जज का कुत्ता गायब, 14 लोगों पर FIR; आरोप- पड़ोसी ने पत्नी-बेटियों से की बदतमीजी और धमकाया
केस में 3 गिरफ्तार, अब तक नहीं मिली लाश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सांसद से 2 दिन कोई कोई संपर्क नहीं हुआ और उनका फोन भी नहीं मिला तो अनहोनी की आशंका से सांसद की बेटी के कहने पर गोपाल ने 18 मई को बारानगर पुलिस स्टेशन में सांसद के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में और विदेश मंत्रालय को मिले इनपुट के आधार पर उनकी हत्या होने की बात सामने आई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन अभी तक सांसद की लाश नहीं मिली है, इसलिए अभी हत्या की पुष्टि नहीं की जा सकती।
यह भी पढ़ें:खाने को पैसा नहीं, दवाइयां कहां से खरीदूं? 3 लाशें एक ऑटो में मिलीं, मां-बाप-बेटे ने सुसाइड नोट भी लिखा
संबंधित खबरें
'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
8 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
9 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
10 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
10 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
10 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
11 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
17 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
19 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
21 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines