हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन थी वो महिला? जिसके साथ फ्लैट में गए बांग्लादेशी सांसद, हत्या के बाद टुकड़ों में निकली लाश

Bangladesh MP Anwarul Azim Anar Murder Case: बांग्लादेशी सांसद की हत्या में जिस महिला का नाम आया था। सूत्रों के मुताबिक उसकी पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि यही महिला सांसद को फंसाकर फ्लैट पर ले गई थी। पुलिस शुरू से ही मामले में हनीट्रैप एंगल पर काम कर रही है। महिला के बारे में चौंकाने वाली बातें पता लगी हैं।

विज्ञापन
बांग्लादेशी सांसद की हत्या।

Kolkata Crime News: बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की कोलकाता में हत्या के बाद लगातार बड़ी बातें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि हनीट्रैप में फंसाकर एक महिला उनको फ्लैट पर लेकर गई थी। फ्लैट में पहले से मौजूद लोगों ने सांसद का मर्डर कर दिया था। महिला का नाम शिलस्ती रहमान बताया जा रहा है। हत्या के बाद शव को टुकड़ों में बांटा गया था। ताकि आसानी से सबूत मिटाकर ठिकाने लगाया जा सके। हत्या में अख्तरुज्जमां नाम के व्यक्ति का हाथ सामने आ रहा है। जो सांसद का दोस्त बताया जा रहा है। ये लोग किसी समय में एक साथ कोलकाता में अवैध सोने का कारोबार करते थे। रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों में खटास आ गई थी, जो हत्या की वजह बनी।

यह भी पढ़ें:तकिए से गला घोंटा, टुकड़े किए, ट्राली बैग में भरे; कातिलों ने बयां की सांसद अनार के कत्ल की कहानी

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अख्तरुज्जमां अमेरिका का नागरिक है। वह कोलकाता से दिल्ली और वहां से काठमांडू होते हुए अमेरिका जा चुका है। ऐसी आशंका पुलिस को है। बताया जा रहा है कि आरोपी ही मास्टरमाइंड है, जिसने 5 करोड़ टका देकर मर्डर करवाया है। फ्लैट को कोलकाता में कुछ माह पहले एक लाख रुपये प्रति महीने किराये पर लिया गया था। फ्लैट में सांसद एक महिला के साथ गए थे, जहां पहले से दो और लोग मौजूद थे। पुलिस के अनुसार महिला सांसद को हनीट्रैप में फंसाकर ले गई थी। सांसद और आरोपियों से जुड़ी फुटेज भी पुलिस को मिली है। महिला और एक शख्स फ्लैट से बाहर निकलते भी दिख रहे हैं।

फ्लैट के अंदर की गई सबूत मिटाने की कोशिश

सांसद सिर्फ जाते दिख रहे हैं, बाहर आते नहीं। इन लोगों के हाथ में सूटकेस दिख रहे हैं। इन्हीं के अंदर बॉडी को टुकड़ों में डालकर फेंका गया है। वहीं, फ्लैट के अंदर जो फ्रिज मिला है, उसमें पुलिस को खून के धब्बे मिले हैं। आशंका जताई गई है कि गला दबाकर सांसद का मर्डर किया गया। बाद में डेडबॉडी को काटा गया। फिर टुकड़े ट्रॉली बैग में भरे गए। जिसके बाद आरोपियों ने इन टुकड़ों को कहीं फेंक दिया। घर में सबूत मिटाने की भी कोशिश की गई। शव की चमड़ी भी उधेड़ी गई। लोगों को बदबू न आए, इसके लिए बॉडी पर हल्दी पाउडर डाला गया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola