बांग्लादेश की यूनुस सरकार ने शेख हसीना को लेकर भारत पर गंभीर आरोप लगाए थे। विदेश मंत्रालय ने यूनुस सरकार के आरोपों का जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बांग्लादेश के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि बांग्लादेश द्वारा शेख हसीना को लेकर भारत पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं।
शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी के दफ्तर खुले
दरअसल, बांग्लादेश की यूनुस सरकार का आरोप था कि भारत में शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी के दफ्तर खुले हुए हैं। इन जगहों से यूनुस सरकार के खिलाफ एजेंडा चलाया जा रहा है। इन्हें जल्द से जल्द बंद कराया जाए। अगर इन दफ्तरों को बंद नहीं कराया गया तो दोनों देशों के बीच संबंध खराब हो सकते हैं। जिसके बाद भारत की तरफ से बांग्लादेश की यूनुस सरकार को इन आरोपों का जवाब दिया गया है।
ये भी पढ़ें: दिवाली और छठ को लेकर रेल मंत्री का बड़ा ऐलान, चलेंगी 12 हजार स्पेशल ट्रेन, मिलेंगे कन्फर्म टिकट
भारत पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बांग्लादेश के आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि बांग्लादेश सरकार द्वारा भारत पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा है कि भारत को इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि अवामी लीग के सदस्य भारतीय धरती पर बांग्लादेश के खिलाफ कोई गतिविधि कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ‘ट्रंप भारत पर नहीं लगाएंगे 25 फीसदी टैरिफ’, रूसी दूतावास प्रभारी ने बताया- पुतिन से मीटिंग के बाद क्या आईं रिपोर्ट्स
बांग्लादेश में निष्पक्ष व समावेशी चुनाव की उम्मीद
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अंत में उन्होंने यह उम्मीद भी जताई है कि बांग्लादेश में जल्द से जल्द एक निष्पक्ष व समावेशी चुनाव कराया जाएगा जिसमें आम जनता की इच्छा और जनादेश सामने आ सके।
ये भी पढ़ें: अग्नि-5 का ओडिशा में सफल परीक्षण, जानें भारत की पहली इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल की खासियत
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
11 mins agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
12 mins agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
8 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
9 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
10 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
13 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
13 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
14 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
14 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines