हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

तीस्ता नदी प्रोजेक्ट: बांग्लादेश-चीन के समझौते से भारत की क्यों बढ़ी टेंशन? बढ़ेगी चीनी दखलंदाजी

Teesta River dispute: बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान के चीन दौरे में तीस्ता नदी प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ा समझौता हुआ है. इसके तहत चीन की सरकारी कंपनी भारत की सीमा के बेहद करीब इस नदी पर रिसर्च और काम तेज करेगी. रणनीतिक रूप से संवेदनशील ‘चिकन नेक’ के पास चीनी इंजीनियरों की मौजूदगी से भारत की सुरक्षा चिंताएं बढ़ सकती हैं.

विज्ञापन

Teesta River dispute: बांग्लादेश में हुए राजनीतिक बदलाव के बाद अब भारत की सीमाओं के पास चीन की सक्रियता तेजी से बढ़ने लगी है. बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के चीन दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच ‘तीस्ता नदी व्यापक प्रबंधन और बहाली परियोजना’ (TRCMRP) की फिजिबिलिटी स्टडी में तेजी लाने के लिए एक बड़ा समझौता (MoU) हुआ है. चीन पिछले कई सालों से इस बड़े प्रोजेक्ट को हासिल करने की कोशिश में था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत की चिंताओं को देखते हुए इसे टालती आ रही थीं. अब बांग्लादेश की नई सरकार ने इस दिशा में तेजी से कदम आगे बढ़ा दिए हैं.

‘चिकन नेक’ के पास चीनी दखल से क्यों बढ़ी भारत की चिंता?

भारतीय रक्षा और रणनीतिक विशेषज्ञों के लिए यह खबर बेहद संवेदनशील है. दरअसल, बांग्लादेश का यह तीस्ता प्रोजेक्ट भारत के पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी और रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण ‘सिलीगुड़ी कॉरिडोर’ के बिल्कुल नजदीक स्थित है. सिलीगुड़ी कॉरिडोर को भारत का ‘चिकन नेक’ कहा जाता है. यह महज 22 किलोमीटर चौड़ी जमीन की एक पट्टी है, जो पूर्वोत्तर के राज्यों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ती है. कुछ इलाकों में यह प्रोजेक्ट भारतीय सीमा से महज 10 से 12 किलोमीटर की दूरी पर है.

इस प्रोजेक्ट को चीन की सरकारी कंपनी ‘पावरचाइना’ आगे बढ़ा रही है. यह कंपनी चीनी सेना और वहां की सरकार के रणनीतिक लक्ष्यों के अनुसार काम करने के लिए जानी जाती है. ऐसे में भारत की सीमा के इतने करीब चीनी इंजीनियरों, तकनीकी कर्मियों और सर्वेक्षकों का जमावड़ा होना नई दिल्ली के लिए बहुत बड़ा सुरक्षा जोखिम पैदा कर सकता है. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत की सीमा पर दोतरफा सुरक्षा चुनौती और ज्यादा बढ़ जाएगी.

विज्ञापन

क्या है यह पूरा तीस्ता प्रोजेक्ट?

तीस्ता एक अंतरराष्ट्रीय नदी है जो सिक्किम और पश्चिम बंगाल से बहते हुए बांग्लादेश में प्रवेश करती है. बांग्लादेश ने बाढ़ रोकने, पानी की कमी दूर करने और आर्थिक विकास के लिए यह महात्वाकांक्षी योजना बनाई है. इसके तहत नदी से 14 करोड़ घन मीटर गाद निकाली जानी है, बांध और तटबंध बनाए जाने हैं और करीब 171 वर्ग किलोमीटर जमीन को फिर से कृषि व अन्य कामों के लिए तैयार किया जाना है.

भारत ने भी बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के समय इस 1 अरब डॉलर के प्रोजेक्ट की फंडिंग की पेशकश की थी, लेकिन राजनीतिक उथल-पुथल के कारण बात आगे नहीं बढ़ सकी. अब तारिक रहमान की सरकार ने भारत को दरकिनार कर बीजिंग का हाथ थाम लिया है. इसके साथ ही तीस्ता का मुद्दा अब सिर्फ दो देशों के बीच पानी के बंटवारे का नहीं, बल्कि भारत और चीन के बीच रणनीतिक टकराव का नया केंद्र बन गया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola