हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

बांग्लादेश में वायु सेना बेस पर हमला, 1 की मौत और 6 घायल, हालात बेकाबू

विज्ञापन

Attack on Bangladesh air Force Base: पड़ोसी देश बांग्लादेश से बड़ी खबर आई है, यहां स्थित कॉक्स बाजार में वायु सेना बेस पर गुस्साए लोगों की भीड़ ने हमला बोल दिया गया है। जानकारी के अनुसार इस हमले में एक शख्स की मौत और 6 के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार अचानक हुए इस हमले के लिए सेना तैयार नहीं थी।

बांग्लादेशी वायु सेना इस स्थिति पर काबू करने की कोशिश कर रही है। बांग्लादेश सशस्त्र बलों के जनसंपर्क प्रभाग, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि ‘समिति पारा’ इलाके में बेस पर हमले के कारण टकराव के हालात बने हुए हैं।

मरने वाले की हुई पहचान, हमले के कारणों की जांच जारी 

बांग्लोदशी मीडिया के अनुसार फिलहाल अभी तक इस हमले के पीछे के स्पष्ट मकसद और हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। मरने वाले की पहचान शिहाब कबीर के रूप में हुई है। उन्हें गोली लगी थी और घायलवस्था में उन्हें सदर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

भूमि विवाद से उपजा हंगामा, वायु सेना कर्मी और स्थानीय लोग हुए आमने-सामने

बताया जा रहा है कि एक ग्रुप ने समिति पारा वायु बेस पर हमला किया है। हमलावरों ने गोलीबारी की। वायु सेना स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि हमलावरों का कुछ भूमि विवाद है। दो पक्षों के बीच इस विवाद के कारण वायु सेना और स्थानीय निवासियों आमने सामने हो गए थे।

ये भी पढ़ें: RSS के पंच परिवर्तन का मकसद क्या? जानें देश को क्या संदेश देना चाहते हैं मोहन भागवत

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola