Bangalore South Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: कर्नाटक की बेंगलुरु दक्षिण सीट से बीजेपी के फायर ब्रांड और युवा नेता तेजस्वी सूर्या ने एक बार फिर से मैदान मार लिया है। उन्होंने कांग्रेस की महिला नेता सौम्या रेड्डी को 2,77,083 वोटों से हराया। तेजस्वी को 7,50,830 और सौम्या को 4,73,747 वोट मिले। सौम्या कांग्रेस के युवा चेहरों और प्रमुख महिला नेताओं में से एक हैं। साथ ही वह ऑल इंडिया महिला कांग्रेस कर्नाटक की महासचिव भी हैं।
कब हुए थे चुनाव?
कर्नाटक में लोकसभा की 28 सीटे हैं। यहां दूसरे और तीसरे चरण में चुनाव हुए थे। बेंगलुरु दक्षिण सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। इस दौरान 14 सीटों पर वोट डाले गए थे। मतदान 69.56 फीसदी हुआ था। बात अगर बेंगलुरु दक्षिण सीट की करें तो इस लोकसभा सीट पर 53.17 फीसदी वोटिंग हुई थी, जो पिछली बार के मुकाबले 0.53 फीसदी कम रही।
यहां देखें: कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी 543 सीटों की पल-पल की अपडेट
बीजेपी का गढ़ रही है यह सीट
यह सीट पहले मैसूर का हिस्सा हुआ करती थी। 1977 के बाद यह कर्नाटक का हिस्सा बन गई। इस सीट को पहले बेंगलुरु के नाम से जानते थे। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री रहे एच हनुमंथा भी इस सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं। मौजूदा समय में बेंगलुरु दक्षिण सीट बीजेपी का गढ़ मानी है। साल 1991 से यह सीट बीजेपी के कब्जे में है और 2014 तक हुए लगातार 6 चुनाव बीजेपी के अनंत कुमार ने जीते हैं। लिहाजा यह सीट अब कांग्रेस और बीजेपी, दोनों के लिए अहम है।
ये भी पढ़ें: UP-Bihar से केरल-बंगाल तक, Live देखिए लोकसभा रिजल्ट की कवरेज
ऐसी रही 2019 की स्थिति
साल 2019 में यहां से बीजेपी की तरफ से अनंत कुमार की जगह तेजस्वी सूर्या मैदान में थे। तेजस्वी ने कांग्रेस उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद को करीब 3.31 लाख वोटों से हराया था। उस चुनाव में तेजस्वी को 7,39,229 और हरिप्रसाद को 4,08,037 वोट मिले थे।
संबंधित खबरें
'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
1 hr agoLIVE: बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 13 पाकिस्तानी जवानों की मौत का दावा
2 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
2 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
10 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
11 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
12 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
13 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
15 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
15 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines