पहलगाम हमले के बाद सेना जम्मू-कश्मीर से आतंकियों का सफाया करने में जुटी है। इस बीच बांदीपोरा में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बांदीपोरा में सेना ने मुठभेड़ में लश्कर के टॉप कमांडर अल्ताफ लाली को ढेर कर दिया है। बता दें कि शुक्रवार सुबह आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद भारतीय सेना ने बांदीपोरा में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
दो पुलिसकर्मी भी घायल
इस मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी घायल भी हुआ है। वहीं दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। इस बीच सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर पहुंच गए हैं। जहां उन्हें बांदीपोरा में चल रहे ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी गई। सेना प्रमुख आज जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन को लेकर फीडबैक लेंगे और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।
ये भी पढ़ेंः पहलगाम आतंकी हमले के पीछे हाफिज सईद, 3 और वारदातों में सामने आई लश्कर की भूमिका
आतंकी के घर चलाया बुलडोजर
इससे पहले सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उनके घर ढहा दिए। सुरक्षाबलों ने बिजबेहरा में लश्कर आतंकी आदिल हुसैन के घर को आईईडी से उड़ाया जबकि त्राल में आसिफ शेख के घर पर बुलडोजर से ढहा दिया। सेना से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आतंकियों ने पाकिस्तान से आए आतंकियों की बैसरन घाटी में हुए हमले के दौरान मदद की थी। बता दें कि सेना हमले में शामिल तीन आतंकियों के स्कैच जारी कर चुकी है। वहीं प्रत्येक आतंकी पर 20 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर चुकी है। हमलावर आतंकियों की तलाश में सेना लगातार ऑपरेशन चला रही है।
उधर पाकिस्तानी सेना भी शुक्रवार सुबह से ही कई इलाकों में फायरिंग कर रही है। भारतीय सेना ने भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज अनंतनाग दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पहलगाम हमले में घायल हुए पर्यटकों से मुलाकात करेंगे।
ये भी पढ़ेंः पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के 7 बड़े फैसले, दोषियों को बख्शने के मूड में नहीं PM मोदी
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
3 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
4 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
6 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
7 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
8 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
9 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
10 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
12 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
12 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines