Bandi Sanjay Arrest: एसएससी पेपर लीक मामले में तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले बंदी संजय को उनके करीमनगर स्थित आवास से तेलंगाना पुलिस ने हिरासत में लिया था। उधर, बंदी संजय की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, बंदी संजय की गिरफ्तारी से पहले पुलिस की टीम उन्हें मेडिकल जांच के लिए पलकुर्थी के एक स्थानीय अस्पताल में ले गई। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंदी संजय की गिरफ्तारी का विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां भी चलाईं।
और पढ़िए – Paper Leak Case: तेलंगाना भाजपा चीफ को 19 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा, जानें बंदी संजय पर क्या हैं आरोप
बीजेपी नेता तरुण चुग ने की गिरफ्तारी की निंदा
भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने बुधवार को तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय की गिरफ्तारी की निंदा की। चुघ ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा, “मैं बीती रात बंदी संजय कुमार की अवैध गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं। गिरफ्तारी के कारणों का खुलासा करने में पुलिस की विफलता सत्ता के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग की ओर इशारा करती है।”
तरुण चुघ ने कहा कि गिरफ्तारी से पता चलता है कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव अपनी सरकार की विफलताओं के लगातार उजागर होने, पेपर लीक होने और कक्षा 10 के राज्य बोर्डों के संचालन में असमर्थता से परेशान हैं। चुघ ने बताया कि संजय अपनी सास की 10वीं पर करीमनगर पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार करने से पहले घसीटा। तेलंगाना के लोग जल्द ही इस निरंकुश सरकार को सबक सिखाएंगे।
चुघ बोले- केसीआर को पापों की भारी कीमत चुकानी होगी
तरुण चुघ ने आगे कहा, “हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस निर्लज्ज प्रयास को बहुत गंभीरता से लिया है और केसीआर को अपने पापों की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।” इससे पहले दिन में भाजपा के राज्य महासचिव प्रेमेंद्र रेड्डी ने कहा, “बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय को आधी रात को करीमनगर में उनके आवास से अवैध रूप से हिरासत में लिया गया था।”
रेड्डी ने कहा कि यह और कुछ नहीं बल्कि तेलंगाना में पीएम मोदी के कार्यक्रम में खलल डालने की चाल है। आधी रात को एक सांसद के खिलाफ इस कार्रवाई की क्या आवश्यकता थी? उन्होंने क्या अपराध किया? उनके खिलाफ क्या मामला है? पुलिस हमें कुछ नहीं बता रही है। उन्होंने आरोप लगाया, “इस कार्रवाई के पीछे कारण यह है कि हम पेपर लीक मामले को लेकर केसीआर सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। यह लोकतंत्र के खिलाफ है।”
और पढ़िए – BJP Sthapna Diwas: पीएम मोदी बोले- भगवान हनुमान से प्रेरणा लेकर भाजपा लोगों की समस्याओं के समाधान का करती है प्रयास
तेलंगाना भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन
तेलंगाना के यदाद्री भुवनगिरि जिले में बोम्मलारारामम पुलिस थाने के सामने बुधवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। संजय की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा के कई बड़े नेता व अन्य कार्यकर्ता थाने पहुंचे। बंदी संजय की गिरफ्तारी की पूछताछ के लिए बोम्मलारामराम थाने पहुंचे भाजपा विधायक रघुनंदन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
बता दें कि कई अन्य विकास परियोजनाओं को लॉन्च करने के अलावा, पीएम मोदी 8 अप्रैल को सिकंदराबाद से तिरुपति तक वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करने के लिए तेलंगाना का दौरा करने वाले हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
6 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
8 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
8 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
9 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
10 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
11 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
11 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines