हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Vande Bharat Express: भैंसों के झुंड से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस, इंजन हुआ क्षतिग्रस्त

विज्ञापन

नई दिल्ली: वंदे भारत एक्सप्रेस भैंसों के झुंड से टकरा गई है। टक्कर से गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का डिब्बा क्षतिग्रस्त हो गया है। सुबह करीब 11.15 बजे वटवा स्टेशन से मणिनगर के बीच रेलवे लाइन पर भैंसों के झुंड के आने से ये हादसा हुआ। ट्रेन के इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

अभी पढ़ें – वंदे भारत एक्सप्रेस का नोज़ कवर एक ही दिन में रिपेयर, मवेशियों के टकराने से हुआ था क्षतिग्रस्त

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में मुंबई और गांधी नगर के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। ट्रेन अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नौ से दोपहर दो बजे रवाना हुई थी और शाम साढ़े सात बजे मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंची। रेलवे के पीआरओ प्रदीप शर्मा ने कहा कि इस घटना से थोड़ा सा नुकसान हुआ। ट्रेन के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है। ट्रेन अपने निर्धारित समय से चल रही है।

वंदे भारत एक्सप्रेस बेहतर और विमान जैसे यात्रा अनुभव प्रदान करती है। यह स्वदेशी रूप से विकसित ट्रेन गांधीनगर से मुंबई के बीच चलती है और ‘कवच’ तकनीक से लैस पहली वंदे भारत ट्रेन है। यह एक स्वचालित सुरक्षा प्रणाली है जो दो ट्रेनों को टकराने से रोकती है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें