Balasore train accident: भारतीय रेलवे ने इस रूट पर रद्द की कई ट्रेनें, ट्रैक पर चल रहे मेंटेनेंस के काम के कारण लिया फैसला
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Balasore train accident: ओडिशा के बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन पर चल रहे ट्रैक के मेंटेनेंस के काम के कारण कुल 20 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और कई अन्य को डायवर्ट और शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया। यह स्टेशन दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) खड़गपुर डिवीजन के अधिकार क्षेत्र में आता है।
इस महीने की शुरुआत में, बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी आपस में भीड़ गई थी। इस भयानक ट्रेन दुर्घटना में 289 से अधिक यात्रियों की जान चली गई, जबकि लगभग 900 घायल हो गए। इसे हाल के दिनों में सबसे घातक रेल दुर्घटना माना जा रहा है।
ट्रेनों को बालासोर रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
दोनों ट्रेनों को झारसुगुड़ा रोड रेलवे स्टेशन के रास्ते डायवर्ट किया गया है।
इस बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज से तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर हैं। यात्रा के दौरान मंत्री पुरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। वह शाम को विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के मद्देनजर तीर्थयात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी समीक्षा करेंगे। वैष्णव मंगलवार को स्थानीय लोगों से बातचीत करने के लिए बहनागा बाजार जाएंगे। वह बालासोर रेलवे स्टेशन के विकास का निरीक्षण और समीक्षा भी करेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: