Balasore Train Accident: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ओडिशा के बालासोर जिले में पहुंची, जहां ट्रिपल ट्रेन हादसा हुआ है। ममता ने केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने ट्रेनों की सेफ्टी का मुद्दा उठाया। कहा कि 21वीं सदी की यह सबसे बड़ी रेल दुर्घटना है। ऐसा ही हादसा 1981 में भी हुआ था। इस ट्रेन में एंटी कोलिशन डिवाइस नहीं था, अगर वह होता तो यह हादसा नहीं होता।
ममता बनर्जी ने कहा कि यह वक्त राजनीति का नहीं है। रेलवे सुरक्षा के लिए काम करे। उन्होंने पश्चिम बंगाल के जिन पीड़ित परिवारों को सदस्यों की मौत हुई है, उन्हें 5-5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। ममता ने कहा कि हम राहत और बचाव कार्य में राज्य सरकार और रेलवे का पूरा सहयोग करेंगे।
ममता सरकार ने 110 एंबुलेंस भेजे
ममता बनर्जी ने कहा कि कोरोमंडल सबसे अच्छी एक्सप्रेस ट्रेनों में से एक है। मैं तीन बार रेल मंत्री रही। इस तरह के मामले रेलवे के सुरक्षा आयोग को सौंपे जाते हैं और वे जांच करते हैं और एक रिपोर्ट देते हैं। जहां तक मुझे पता है, ट्रेन में कोई टक्कर-रोधी उपकरण नहीं था। अगर डिवाइस ट्रेन में होता, तो ऐसा नहीं होता। मृतकों को वापस नहीं लाया जा सकता है लेकिन अब हमारा काम बचाव अभियान और सामान्य स्थिति की बहाली है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे के तुरंत बाद 40 एंबुलेंस ओडिशा भेजी थी। शनिवार को 70 और भेजी गई। ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे 40 डॉक्टर यहां पहुंच गए हैं और वे काम कर रहे हैं। आगे भी मदद का उन्होंने भरोसा दिया है।पश्चिम बंगाल सरकार ने दुर्घटना में मृतकों के परिवार को पांच लाख और घायलों को एक लाख रुपए दिए जाने का ऐलान किया है।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
6 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
7 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
8 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
11 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
11 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
12 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
12 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
13 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
13 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines