Bahadurgarh Factory Fire: दिल्ली से सटे हरियाणा के शहर बहादुरगढ़ से एक बुरी खबर सामने आ रही है। यहां की एक कैमिकल फैक्ट्री में आग लग गई है। देखते ही देखते इस आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक लगातार तीन फैक्ट्रियां इस आग की चपेट में आ गईं। फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची है। बहादुरगढ़ के अलावा झज्जर, रोहतक और दिल्ली से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई हैं। हालांकि आग काफी भयानक है और इस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड टीम को बेहद मशक्कर करनी पड़ रही है।
2 अन्य फैक्ट्रियां हुईं राख
यह मामला बहादुरगढ़ के HSIIDC सेक्टर 16 का है। प्लॉट नंबर 152 में मौजूद एक फैक्ट्री में कई तरह के कैमिकल बनाए जाते हैं। दोपहर करीब 12 बजे इस फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में कई सारे ज्वलनशील पदार्थ मौजूद थे। देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई। वहीं आग इतनी भयानक थी कि कैमिकल फैक्ट्री के पास मौजूद 2 और फैक्ट्रियां भी इसकी चपेट में आ गईं। कैमिकल फैक्ट्री के पास स्थित गत्ता फैक्ट्री और जूता फैक्ट्री भी जलकर राख हो गई।
2 गाड़ियों में भी लगी आग
सूत्रों के अनुसार आग की सूचना फौरन पुलिस को दी गई। दमकल कर्मियों की गाड़ी तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। हालांकि फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने के लिए घंटों कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मगर आग लगातार फैलती चली गई। फैक्ट्री के बाहर खड़ी 2 गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। यही नहीं, आग की वजह से फैक्ट्री के बाहर लगे बिजली के तार और खंभों को भी भारी नुकसान हुआ है।
आग लगने की वजह पर बना सस्पेंस
फुटवियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नरेंद्र छिकारा का कहना है कि आग पहले कैमिकल फैक्ट्री में लगी थी और बाद में गत्ता फैक्ट्री के साथ-साथ जूता फैक्ट्री तक फैल गई। आग को विकराल लेते देख दमकल कर्मियों को मौके पर बुलाया गया। हालांकि कैमिकल फैक्ट्री में आग कैसे लगी? इसकी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मगर फायर ब्रिगेड ने अब आग पर काबू पा लिया है।
यह भी पढ़ें- 70 साल बाद टूटी पाकिस्तान की अकड़! नवाज शरीफ बोले- भारत से रिश्ते सुधारने पर बात…
संबंधित खबरें
कौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 mins agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
1 hr agoक्या भारत में अपराध करने पर विदेशी नागरिक को हो सकती है मौत की सजा?
3 hrs ago'मोदी कैप्टन, मैं प्लेयर, हमारी पार्टी...', दीपके को केंद्रीय मंत्री का ऑफर
6 hrs agoलंदन में ध्रुव राठी के खिलाफ भी लगे नारे, आमने-सामने आए 2 गुट
7 hrs ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
9 hrs ago'जिंदा बचने के लिए लगा दी थी ताकत', स्मित मच्छार ने याद किया कॉकपिट का हमला
10 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 'गोय राखों यात्रा' शुरू
11 hrs agoराहुल गांधी और अन्य के खिलाफ FIR की मांग, पत्रकार ने पुलिस में दी शिकायत
20 hrs agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines