---विज्ञापन---

देश angle-right

हाथियों के बीच हुआ युद्ध, एक की मौत; वन विभाग ने बताया क्यों हुई लड़ाई

Elephant Fight Bagdogra Jungle : दार्जिलिंग के जंगल में दो हाथियों के बीच खूनी संघर्ष के बाद एक मकना हाथी की मौत हो गई। वन अधिकारियों के बताया कि आखिर ये लड़ाई क्यों हुई थी।

---विज्ञापन---

Elephant Fight Bagdogra Jungle : जानवरों के बीच लड़ाई क्यों होती है? माना जाता है कि अक्सर क्षेत्र को लेकर जंगली जानवरों के बीच खूनी लड़ाई होती है। ये शेर, चीता, तेंदुआ, हाथियों के बीच भी होती है। दार्जिलिंग के कुर्सियांग डिवीजन के बागडोगरा के जंगलों में एक हाथी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। अधिकारी ने बताया कि ये लड़ाई संभवतः क्षेत्र को लेकर हुई है।

एक अधिकारी ने बताया कि दार्जिलिंग के कुर्सियांग डिवीजन के बागडोगरा के जंगलों में एक मकना हाथी (बिना दांत वाला नर हाथी) का शव मिला है। सहायक प्रभागीय वन अधिकारी (SDFO) राहुल देब मुखर्जी के अनुसार, एक टस्कर (दांत वाला हाथी) और एक मकना हाथी के बीच लड़ाई हुई, जिसके बाद एक हाथी जंगल में मृत पाया गया।

---विज्ञापन---

हाथियों की लड़ाई पर क्या बोले अधिकारी?

अधिकारी ने बताया कि दोनों जानवरों के बीच संघर्ष क्षेत्रीय मुद्दों के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि लड़ाई में मकना हाथी घायल हो गया। SDFO ने बताया कि बागडोगरा के जंगल में एक हाथी और मकना हाथी के बीच लड़ाई हुई। हाथी स्थानीय है, जबकि मकना हाथी आसपास के जंगलों से आया होगा। झगड़े के बाद मकना हाथी बुरी तरह घायल हो गया और बहुत खून बह गया।

बरामद हुआ हाथी का शव

रविवार सुबह हाथी का शव बरामद हुआ है। इस घटना के बाद अब वन अधिकारी इस लड़ाई में शामिल हाथी पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। वन विभाग की तरफ से दुःख व्यक्त करते हुए कहा गया कि हम घायल हाथी को बचा नहीं सके। शव परीक्षण के बाद हाथी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : इस ट्रिक से लंबे समय तक चलेंगे जूते, एक्सपर्ट की सलाह मानी तो होगा फायदा

पलामू में भी हुआ था संघर्ष

इससे पहले पलामू टाइगर रिजर्व के बेतला वन क्षेत्र में भी दो हाथियों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस हाथी का वन विभाग की टीम और डॉक्टरों ने मिलकर  इलाज किया था लेकिन इस हाथी को भी नहीं बचाया जा सकता था। हाथी का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 09, 2025 09:21 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola